सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

NEWS Leaders : सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में बड़वानी जिला पुनः ए ग्रेड पर आया, कलेक्टर ने अधिकारियों को बधाई दी

0

NEWS Leaders : सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में बड़वानी जिला पुनः ए ग्रेड पर आया, कलेक्टर ने अधिकारियों को बधाई दी

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

बड़वानी जिला अगस्त माह में भी सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में प्रदेश के टॉप ए रैंक वाले जिलो में सम्मिलित रहा है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा निरंतर सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा किये जाने एवं विभागीय अधिकारियों को शिकायत का निराकरण करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करने के फलस्वरूप यह कामयाबी मिली है।

लोकसेवा प्रबंधक श्रीमती शारदा सराफ ने बताया कि बड़वानी जिले में माह अगस्त में कुल 2188 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें से 1855 शिकायतें संतुष्टि पूर्ण बंद की गई। जिले के ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग नगरीय प्रशासन,  खाद्य विभाग, गृह विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग वित्त विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग उद्यानिकी विभाग कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, खनिज विभाग, श्रम विभाग  वाणिज्य कर विभाग पशुपालन विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं  अल्पसंख्यक विभाग सहकारिता विभाग आयुष विभाग जेल विभाग मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग ए ग्रेड में रहे।

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले में सीएम हेल्प लाईन के ए ग्रेड में आने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी एवं सभी अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने हेतु आदेश किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!