सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

NEWS Leaders : सितम्बर-अक्टूबर में मानसून का डबल अटैक,  मप्र सहित देश के कई हिस्सों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट!

0

NEWS Leaders : सितम्बर-अक्टूबर में मानसून का डबल अटैक,  मप्र सहित देश के कई हिस्सों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट!

न्यूज लीडर्स विशेष

वर्तमान स्थिति में बंगाल की खाड़ी और आस-पास के क्षेत्र में कुछ चक्रवर्ती गतिविधियाँ और अवसाद बनने की संभावना को मौसम मॉडलों ने दिखाया है, जिससे तटीय राज्यों ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बारिश बढ़ने की चेतावनी जारी है।
वहीं अगले कुछ दिन में  IMD के पूर्वानुमानों में 20-24 सितम्बर के बीच पूर्वी व मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार, दक्षिणी म्यांमार क्षेत्र में सक्रिय परिसंचरण 22 सितम्बर को धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा।
मौसम मॉडल ECMWF, GFS, ECMWF-AI के अनुसार यह प्रणाली 23–24 सितम्बर तक खाड़ी के मध्य भाग में निम्न दबाव का रूप ले सकती है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24–29 सितम्बर तक पूर्वी व मध्य भारत में व्यापक वर्षा लाने की संभावना है।

21 सितंबर 2025: बंगाल की खाड़ी से उठेगा नया सिस्टम, IMD ने जारी किया कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विभाग के अनुसार, म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 25 सितंबर के आसपास एक नया कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से, ओडिशा में 23-26 के दौरान, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर 24-26 सितंबर के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर अगले 4-5 दिनों तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

●》पहली प्रणाली 22 से 29 सितम्बर.》》

• ओडिशा व पश्चिम बंगाल : तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, विशेषकर समुद्र तटीय जिलों में,
• आंध्र प्रदेश व तेलंगाना : मध्यम से भारी वर्षा, कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा संभव.
• विदर्भ व महाराष्ट्र  के मराठवाड़ा सहित : गरज-चमक के साथ वर्षा और स्थानीय बाढ़ का खतरा,
• छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के हिस्से : मध्यम से भारी वर्षा,

●》दूसरी प्रणाली 29 सितम्बर – 4 अक्टूबर.》》

लंबी दूरी के मॉडल संकेत दे रहे हैं कि 30 सितम्बर–1 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के मध्य/पूर्वी भाग में एक और प्रणाली विकसित हो सकती है। इसके कारण 30 सितम्बर–3 अक्टूबर के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में एक और दौर की भारी वर्षा संभावित है।

●》भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी.》》

• अगले 48 घंटों में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान।
• स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में जलभराव और सड़क अवरोध की स्थिति बन सकती है।
IMD ने स्पष्ट किया है कि इन प्रणालियों की तीव्रता और मार्ग में बदलाव संभव है, इसलिए निरंतर अपडेट आवश्यक रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!