सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग

NEWS Leaders : रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें, प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से की अपील

0

NEWS Leaders : रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें, प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से की अपील

भोपाल : न्यूज लीडर्स

प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से अपील है की रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। लगभग सभी जिलों से बारिश होने की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा है कि यदि आवागमन के दौरान  सड़क पर या किसी पुल-पुलिया में बाढ़ का पानी तेजी से आ रहा हो,तो  नागरिक उसमें आने-जाने से बचें। सजग रहें और सावधानी बरतें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा है कि वे प्रदेश के सभी कलेक्टर्स एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करा रहे हैं कि किसी भी जिले में वर्षा के चलते नागरिकों को परेशानी न आने पाए। ऐसे नाले, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया जहां बारिश का जल तेजी से बढ़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है, वहां पर भी सुरक्षा की अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएं। वर्षा के चलते किसी भी प्रकार के जान-माल की नुकसानी न होने पाए, 

हम सबका यही प्रयास होना चाहिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आवागमन के समय, जहां कहीं भी बारिश का पानी बढ़ रहा है या बाढ़ का पानी आ रहा है, अगर पानी तेजी से बढ़ता दिख रहा है, तो वहां आने-जाने से बचें, क्योंकि यह बेहद जोखिमभरा हो सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल-कॉलेज-कोचिंग जाने वाले विद्यार्थियों से भी अनुरोध किया है कि वे भी स्कूल-कॉलेज-कोचिंग जाते समय बेहद सावधानी बरतें। यदि कहीं भी पानी का भराव या पुल-पुलिया के पार पानी आता दिखाई दे तो वहां से आवागमन न करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा बारिश के मद्देनजर सभी इंतजाम किए गए हैं, तथापि आवश्यकता पड़ने पर और अधिक इंतजाम भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को शुरूआत में ही तर-बतर कर देने वाले मानसून के मंगल प्रवेश पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि मानसून हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। इसकी आमद खुशी देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!