सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा...

NEWS Leaders : रॉयल चैलेंजर्स पहली बार 18 साल इंतजार के बाद IPL में खिताबी सरताज बना

0

NEWS Leaders : रॉयल चैलेंजर्स पहली बार 18 साल इंतजार के बाद IPL में खिताबी सरताज बना

न्यूज लीडर्स : विशेष

आखिरकार 18 साल का इंतजार खत्म हुआ।  आरसीबी टीम पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई है। चौथे फाइनल में उसे कामयाबी मिली। मंगलवार को उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। इससे पहले वह तीन बार फाइनल में हार चुकी थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में पहली आईपीएल ट्रॉफी आ गई है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले को अपने नाम किया। इस तरह रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी का आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा हुआ।

मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 32 साल के रजत पाटीदार को इसी सीजन टीम की कप्तानी मिली थी। उन्होंने कमाल करते हुए टीम का 18 साल का सपना पूरा करवा दिया।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। इस तरह वह अपने पहले आईपीएल खिताब से चूक गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!