सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में...

NEWS Leaders : मंत्रीजी नाराज, रात में कराई सैंपलिंग, कुर्सी नहीं मिलने से मचा हंगामा, होटल स्टाफ गिडगिडाया, मिला धक्का

0

NEWS Leaders : मंत्रीजी नाराज, रात में कराई सैंपलिंग, कुर्सी नहीं मिलने से मचा हंगामा, होटल स्टाफ गिडगिडाया, मिला धक्का

सियासत गरमाई, उमंग सिघार ने लगाये आरोप, लामबंद व्यापारी, मंत्री को बर्खास्त की मांग, देखिए वीडियो

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मप्र के सियासी गलियारे में मप्र सरकार के मंत्री सुर्खियां बटोर रहे है। जहां कांग्रेस मंत्रीजी की दबंगाई पर सरकार को आडे हाथ ले रही है। वही मंत्रीजी की नाराजगी होटल वाले को मंहगी पडी। वहीं सियासत गरमाई, उमंग सिघार ने लगाये आरोप, लामबंद हुए व्यापारी, मंत्री पर कार्रवाई की मांग.

●》मंत्रीजी क्यों हुए नाराज जानिए.》》

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने ग्वालियर आए थे।शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह रात को पटेल नगर में क्वालिटी रेस्टोंरेंट पहुंचे।

मंत्रीजी को सीट नहीं मिल पाई, इंतजार करने के लिए कहा गया। क्योंकि रविवार के चलते होटल में भीड़ थी। टेबल-कुर्सियां पहले से बुक थी और स्टाफ मंत्रीजी को पहचान भी नहीं पाया।

●》तमतमाए मंत्री ने किचन जाकर खाद्य सामग्री की सैंपलिंग कराई.》》

इसके बाद तमतमाये मंत्री अपने पीएसओ के साथ रेस्टोरेंट के किचन में गये। होटल का स्टाफ माफी मांगता नजर आया। जवाब में उसे मिला धक्का, देखिए वीडियो।

●》व्यापारी लामबंद, पुलिस से होटल मालिक को छुडाया, मंत्री को बर्खास्त की मांग.》》

मामला तक गडबडाया जब होटल मालिक को पुलीस ले जाने लगी। उस वक्त चेंबर ऑफ कामर्स और दूसरे व्यापारी संगठन घटना स्थल पहुंचे, और पुलिस अधिकारियो से बात की, पुलिस वाहन में जब होटल मालिक को बिठाने लगी तो विरोध देख उन्हे छोड दिया गया। व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्री के आचरण को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिख बर्खास्त करने की मांग कर डाली।

●》नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार सरकार पर हमलावर.》》

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार ने सोशल मीडिया पर लिखा,
‘प्रदेश का किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहता है, पर सरकार को फर्क नहीं पड़ता।

लेकिन जब एक मंत्रीजी को होटल में टेबल नहीं मिली, तो पूरा प्रशासन दौड़ पड़ा, होटल संचालक से मारपीट कि गयी फूड सेफ्टी अफसर तक बुला लिए गए, क्या यही है ‘जन सेवा’ ? मप्र के मंत्री सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि उन्हें जनता की समस्याएं नजर ही नहीं आती।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!