सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ...

News Leaders : शिवराज कैबिनेट में 7वें वेतनमान में 11% DA की वृद्धि, लेकिन पुरानी पेंशन पर चर्चा नहीं

0

शिवराज कैबिनेट की बैठक संपन्न : 7वें वेतनमान में 11% DA की वृद्धि के प्रस्तावों को मिली मंजूरी, लेकिन पुरानी पेंशन पर चर्चा नहीं

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

राजधानी भोपाल में मंगलवार को विधानसभा में कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने 7वें वेतनमान में 11 प्रतिशत डीए की वृद्धि करके 31 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है।

वेतनमान पर निर्णय

“कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। जबकि पिछले कुछ दिनों में कुछ मंत्रियों ने कर्मचारी नेताओं को इस बारे में चर्चा करने का आश्वासन दिया था।”

▪︎पशु चिकित्सा इकाई योजना को मंजूरी.》

पशु चिकित्या पर निर्णय

कैबिनेट ने पशु चिकित्सा इकाई योजना शुरू करने को अपनी मंजूरी दी है। प्रदेश में अब 108 एंबुलेंस की तर्ज पर चलित पशु इकाई होगी। पशु‌ चिकित्सा के लिए फोन करने पर मोबाइल वाहन घर पहुंचेगा। मोबाइल वाहन में पशु चिकित्सक, सहायक और ड्राइवर होंगे।

▪︎इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति.》

राम वन गमन पथ पर निर्णय

• ‘राम वन गमन पथ’ योजना जो अब तक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अंतर्गत आती थी, अब पूरी योजना संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित होगी।

निवाड़ी जिले पर निर्णय

निवाड़ी जिले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में सहायक संचालक व विकास अधिकारी का 1-1 पद, वन मंडल अधिकारी कार्यालय प्रारंभ करने के लिए 5 पद, जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना के लिए 8 पद, PHE विभाग में 9 व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए नए पदों को स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!