सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क...

NEWS Leaders : सेंधवा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर निर्धारित किये गये पार्किंग स्थल, जानिए परिवर्तित मार्ग से कैसे रहेगी यातायात की स्थिति

0

NEWS Leaders : सेंधवा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर निर्धारित किये गये पार्किंग स्थल, जानिए परिवर्तित मार्ग से कैसे रहेगी यातायात की स्थिति

न्यूज लीडर्स : ब्यूरो रिपोर्ट

सेंधवा में 11 जनवरी को होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा सेंधवा शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल का निर्धारण किया है।

●》वरला और धनोरा-चाचरिया से आने वाले वाहन कहा रुकेंगे.》》

वरला रोड़ से आने वाले वाहनों के लिए राजराजेश्वर बेंचर्स, श्याम जिनिंग, सोनी उद्योग, कैलाश फायबर, प्रदीप जिनिंग में पार्किंग व्यवस्था की गई है।

इसी प्रकार चाचरिया एवं धनोरा से आने वाले वाहनों के लिए न्यू बस स्टेण्ड, तेज विहार कालोनी, मोदी पेट्रोल पंप के पिछे निजी भूमि, सहकारिता विभाग लक्ष्मी मंदिर के सामने पार्किंग स्थल बनाया गया है।

●》निवाली-पानसेमल एवं बड़वानी से आने वाले वाहनो का पार्किंग स्थल.》》

इसी प्रकार निवाली एवं पानसेमल से आने वाले वाहनों के लिए रेणुका कालेज, वैभव जिनिंग के पास प्रायवेट भूमि पार्किंग स्थल हेतु निर्धारित की गई है।

वही बड़वानी, पाटी, राजपुर एवं पलसूद से आने वाले वाहनों के लिए जोगवाड़ा रोड़ पर इमरान अली की भूमि, स्वामी विवेकानंद कालेज के सामने वाली भूमि पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।

●》बिजासन और गवाड़ी से आने वाले वाहन कहा रुकेंगे.》》

ग्राम बिजासन, गवाड़ी, राई भंवरगढ़, आछली से आने वाले वाहनों के लिए पीजी कालेज सेंधवा तथा पीठे वाले की प्रायवेट भूमि पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।

“वही सेन्धवा शहरवासियों के लिए खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास मण्डी शेड तथा किले के अंदर शनि मंदिर के पास टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।”

●》बसों के लिए परिवर्तित मार्ग जानिए.》》

पानसेमल से आने वाली बसो का रूट डायवर्ट किया गया है, पानसेमल से आने वाली बसे ग्राम चाटली से खेड़ी एवं वासवी होते हुए जोगवाड़ा रोड़ पर पहुचेंगे। इसी प्रकार ग्राम चाटली से साकड़ और खड़क्या होते हुए एबी रोड़ होते हुए सेंधवा पहुचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!