सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में...

NEWS Leaders : पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलो वाट के सौर संयंत्र लगाने पर कितनी मिलेगी सब्सिडी ?

0

NEWS Leaders : पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलो वाट के सौर संयंत्र लगाने पर कितनी मिलेगी सब्सिडी ?

योजना का लाभ लेने के लिए मुफ्त बिजली योजना में ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका जानिए

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता खरगोन

मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना में हितग्राही को शासकीय सहायता में एक किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर 30 हजार रूपये, दो किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर 60 हजार रुपए तथा तीन किलोवाट या उससे ऊपर 10 किलोवॉट तक के सोलर संयंत्र स्थापना पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है।

●》मुफ्त बिजली योजना में ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका जानिए.》》

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए खरगोन जिले के नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन, पंजीयन करना होगा। राज्य का चुनाव करके विद्युत वितरण कंपनी चुनें। फिर उपभोक्ता क्रमांक दर्ज करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें। उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर से लॉगिन कर रूफटाप सोलर के लिए आवेदन करें। अनुमोदन अर्थात अप्रूवल के लिए थोड़ा इंतजार करें। बिजली वितरण कंपनी में पंजीकृत वेंडर से ही सौर संयंत्र लगवाएं।

एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर प्लांट का विवरण जमा करें। नेट मीटर की स्थापना और डिस्काम द्वारा निरीक्षण के बाद पोर्टल से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कमीशनिंग रिपोर्ट प्राप्त कर अपना बैंक खाता विवरण तथा एक निरस्त चेक पोर्टल के माध्यम से जमा करना होगा। इसके बाद 45 दिनों में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी हितग्राही को प्राप्त हो जाएगी।

●》और अंत में.》》

देशभर के उपभोक्ताओं को इस योजना में शामिल करके पीएम सूर्य घर योजना से जोड़ने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट

https://wwwpmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट www.portal.mpcz.in अथवा उपाय एप, वॉट्सएप चेटबॉट व टोल फ्री नं, 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!