सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा...

NEWS Leaders : नवागत पुलिस अधीक्षक ने थाना पानसेमल और खेतिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

0

NEWS Leaders : नवागत पुलिस अधीक्षक ने थाना पानसेमल और खेतिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल, राजेश नाहर खेतिया

नवागत पुलिस कप्तान जगदीश डावर ने पानसेमल और खेतिया थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्टाफ से परिचय कर शिकायतो के त्वरित निराकार के निर्देश दिए।

●》पानसेमल थाना का निरीक्षण.》》

निरीक्षण के दोरान थाने पर रिकार्ड संधारण, बंदी हवालात, मालखाना, थाना परिसर, मिटींग हाल, कम्प्युटर सिस्टम के रख रखाव संबंधी निर्देश दिये तथा आम जनता की शिकायतो का प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर में स्वच्छता का भी निरीक्षण किया तथा स्टाफ से परिचय किया।इस अवसर पर थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन सहित पुलिस स्टाप मौजूद रहा।

●》पुलिस अधीक्षक अचानक पहुंचे खेतिया थाने.》》

बड़वानी जिला पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर देर शाम अचानक खेतिया थाने पहुंचे व पुलिस थाने खेतिया का निरीक्षण किया। श्री डावर ने कंप्यूटर कक्ष, माल खाना बंदिग्रह, स्वच्छता गृह आदि का अवलोकन करने के साथ थाना परिसर की स्वच्छता को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की,

उन्होंने पुलिस कर्मियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की । प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस व्यवस्था चाकचौबंद बनाने के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने नगर निरीक्षक सुरेंद्र कनेश एवं स्टाफ को मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा को लेकर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!