सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
सोमवार का राशिफल : रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह, आज... रविवार का राशिफल : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए शानदार दिन, किस राशि को मिलेगा रुका पैसा, कि... "राशिफल शनिवार 16 मई 2026 : शनि और अमावस्या में जानें किसका चमकेगा भाग्य, मेष, मिथुन, तुला और कुंभ क... राशिफल बुधवार 14 मई 2026 : रेवती नक्षत्र में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सावधानी की जरूरत, मीन राशि... राशिफल मंगलवार 13 मई 2026 :  किन राशियों को होगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? मीन राशि में चंद्रमा ... राशिफल मंगलवार : कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और सम्मान के संकेत, वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और ... राशिफल सोमवार : चंद्रमा कुंभ राशि में है, कई राशियों को आर्थिक लाभ, प्रेम में खुशखबरी और रुके कार्यो... "रविवार का राशिफल : धनिष्ठा नक्षत्र में कई राशियों के लिए सफलता और धन लाभ के योग, सूर्य कृपा से चमके... शनिवार का राशिफल : शनि देव की कृपा से कई राशियों को धन लाभ, कुछ को सतर्क रहने की सलाह "शुक्रवार का राशिफल : मकर में चंद्रमा, बढ़ेगी जिम्मेदारी और सफलता की संभावना, शुभ योग के असर से कई र...

NEWS Leaders : महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने वालों की तस्वीर साफ, 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार मैदान में, सबसे ज्यादा माजलगांव सीट पर 34 प्रत्याशी, सबसे कम शहादा सीट पर सिर्फ तीन उम्मीदवार

0

NEWS Leaders : महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने वालों की तस्वीर साफ, 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार मैदान में, सबसे ज्यादा माजलगांव सीट पर 34 प्रत्याशी, सबसे कम शहादा सीट पर सिर्फ तीन उम्मीदवार

“महाराष्ट्र चुनाव की 288 सीटों पर 2,938 उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं”

न्यूज लीडर्स डेस्क

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव लड़ने वालों की तस्वीर साफ हो गई है।सबसे ज्यादा माजलगांव सीट पर 34 प्रत्याशी, सबसे कम शहादा सीट पर सिर्फ तीन उम्मीदवार मैदान में है।

●》सबसे अधिक और सबसे कम उम्मीदवार कहा.》》

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 7,078 वैध नामांकन पत्र मिले। इनमें से 2,938 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है, जिससे 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं। नंदुरबार की शहादा सीट पर सिर्फ तीन उम्मीदवार हैं, जबकि बीड की माजलगांव सीट पर 34 उम्मीदवार हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

“इस चुनाव के लिए 4,140 उम्मीदवारों का आंकड़ा 2019 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 3,239 उम्मीदवारों से 28 % अधिक है”

● 》किसे कैसे समझाया, कैसे मनाया, जानिए.》》

● मुंबई की 36 सीटों पर 420 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, जबकि पुणे जिले की 21 सीटों पर 303 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
● नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त होने से कोल्हापुर उत्तर सीट पर कांग्रेस को निराशा हाथ लगी, क्योंकि उसकी उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने नाम वापस ले लिया।
● मुंबई के बोरीवली से गोपाल शेट्टी को बीजेपी मनाने में सफल रही।

● मुंबई के माहिम क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार सदा सरवणकर ने नाम वापस लेने से इंकार कर दिया। उनका मुकाबला बीजेपी समर्थन से मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे से होगा।
● अहिल्यानगर के श्रीगोंडा विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार प्रतिभा पाचपुते ने नामांकन वापस लेकर अपने बेटे विक्रमसिंह पाचपुते की ओर से एबी फॉर्म दाखिल किया।
● भाजपा पुणे जिले की चिंचवाड़ सीट से बागी नाना काटे को मनाने में भी कामयाब रही, पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार शंकर जगताप का इस सीट पर शरदचंद्र पवार एनसीपी के राहुल कलाटे से सीधे मुकाबले का रास्ता साफ हो गया है।

● शिरडी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राधाकृष्ण विखे पाटिल अपने पार्टी सहयोगी राजेंद्र पिपाड़ा को चुनाव न लड़ने के लिए राजी नहीं कर सके। पिपाड़ा ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत के बाद भी अपना रुख नहीं बदला।
● कांग्रेस के मुख्तार शेख ने पुणे के कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन वापस ले लिया और पार्टी उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर को समर्थन देने की घोषणा की।

● कांग्रेस ने बताया कि कांग्रेस के सात बागी नेताओं ने नाम वापस ले लिया। इनमें नासिक सेंट्रल से हेमलता पाटिल, भायखला से मधु चव्हाण और नंदुरबार से विश्वनाथ वाल्वी शामिल हैं।
● देवलाली से शिवसेना उम्मीदवार राजश्री अहेराव और डिंडोरी से धनराज महाले ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
● महायुति के सीट बंटवारे के समझौते के तहत आधिकारिक तौर पर सहयोगी अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को सीट आवंटित किए जाने के बावजूद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने दोनों को मैदान में उतारा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!