सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में...

NEWS Leaders : विजयपुर में 11 एवं बुधनी में 20 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

0

NEWS Leaders : विजयपुर में 11 एवं बुधनी में 20 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

बुधवार को विजयपुर में 1 एवं बुधनी में 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये

न्यूज लीडर्स : भोपाल

विधानसभा उप निर्वाचन के तय कार्यक्रम अनुसार प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई। अब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02 में 11 अभ्यर्थी एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156 बुधनी में 20 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं।

नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन बुधवार को विजयपुर में 1 एवं बुधनी में 3 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि अब विजयपुर में 11 तथा बुधनी में 20 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गये हैं। इन अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 13 नवम्बर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवम्बर को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!