सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ...

NEWS Leaders : राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में फिल्म मेकर्स राजकुमार हिरानी को मिला, रंगारंग कार्यक्रम हुआ

0

NEWS Leaders : राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में फिल्म मेकर्स राजकुमार हिरानी को मिला, रंगारंग कार्यक्रम हुआ

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 1997 में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिया जाता है

न्यूज लीडर्स : खण्डवा

देश के जाने माने पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड खण्डवा में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजयशाह ने सुप्रसिद्ध पटकथा लेखक श्री राजकुमार हिरानी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान वर्ष 2023 प्रदान किया।

“मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा 1997 में स्थापित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान उनकी अप्रतिम कला और योगदान के प्रति श्रद्धांजलि है जो सदैव स्मरणीय रहेंगे”

पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार को पुलिस परेड ग्राउण्ड खण्डवा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया।

●》किशोर कुमार का फिल्मी सफर.》》

दिवंगत किशोर कुमार भारतीय सिनेमा के अद्वितीय सितारे थे, जिनकी मधुर आवाज़ और अभिनय ने हमें अनगिनत यादें दीं। 4 अगस्त, 1929 को खंडवा में जन्मे किशोर दा ने 1946 में अभिनय की शुरुआत की, लेकिन 1969 में फिल्म ‘आराधना’ से पार्श्वगायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके गीत आज भी हमारे दिलों में अमर हैं।

“पटकथा लेखक श्री राजकुमार  हिरानी ने अपने संबोधन में किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान के लिए उनके चयन हेतु मध्यप्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया”

संस्कृति विभाग के संचालक श्री एन.पी. नामदेव ने इससे पूर्व श्री हिरानी के लिए प्रशस्ति पत्र का वाचन किया और बताया कि श्री हिरानी को प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई और थ्री इडीयट्स जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

पुलिस परेड ग्राउण्ड खण्डवा में आयोजित कार्यक्रम में  स्व. किशोर कुमार के यादगार गीतों की प्रस्तुति मुम्बई के कलाकार श्री नीरज श्रीधर एवं उनकी टीम द्वारा दी गई। 

●》》और अंत में.》

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन तनवे, महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!