सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल

NEWS Leaders : विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन, सांसदद्वय, पूर्व मंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक उपस्थित

0

NEWS Leaders : विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन, सांसदद्वय, पूर्व मंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक उपस्थित

न्यूज लीडर्स : बडवानी

विजयदशमी के पर्व पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन जिला पुलिस लाइन बड़वानी में श्री पुनीत गेहलोद पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

शस्त्र पूजन विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विश्व शांति और संकट निवारण के लिए हवन कुंड में आहुतियां डाली गईं और वाहनों का पूजन किया गया। दशहरा का यह पर्व नैतिकता और मूल्यों के साथ सत्य की विजय का प्रतीक है।

शस्त्र पूजन के पश्चात गार्ड द्वारा हर्ष फायर कर अन्य रस्मों का परम्परा अनुसार आयोजन हुआ। आतिशबाजी के साथ इस पावन पर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ाया गया। इस अवसर पर सभी समाज वर्ग के लोग एकजुट होकर विश्व कल्याण के कार्यों में संलग्न रहे और विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश चौहान, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया, डीएसपी अजाक श्री जितेंद्र भास्कर, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रेडियो शाखा, यातायात, एजेके, महिला सेल एवं पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!