सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने गौशाला पहुंचकर किया गौ-पूजन, गौ माता को गुड़ के लड्डू और गौ ग्रास खिलाया

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने गौशाला पहुंचकर किया गौ-पूजन, गौ माता को गुड़ के लड्डू और गौ ग्रास खिलाया

न्यूज लीडर्स : खरगोन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले के महेश्वर में माँ भागवत रेवा गौशाला पहुंचकर गौ-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पूजन कर गौ माता को गुड़ के लड्डू और गौ ग्रास खिलाया।

उल्लेखनीय है कि इस गौशाला की स्थापना 2003 में की गई है। इस गौशाला में वर्तमान में 126 गौवंश हैं। इस गौशाला का संचालन क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा समिति बनाकर किया जाता है।

गौशाला संचालक समिति के श्री विशाल गीते और श्री दिलीप पाटीदार ने बताया कि गौशाला में प्रतिवर्ष नागर जी महाराज द्वारा भागवत कथावाचन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दुधारू गायों से प्राप्त दुध का विक्रय कर गौशाला को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

इस अवसर पर गौशाला में जिला प्रशासन द्वारा खरगोन जिले की 36 पंजीकृत गौशालाओं में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए किये गए कार्य एवं गौशाला में तैयार हो रहे उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गौशाला में तैयार किये जा रहे उत्पादों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक श्री राजकुमार मेव, श्री सचिन बिरला, कमिश्नर श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गौ सेवक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!