सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ...

NEWS Leaders : लाश मिलने से फैली सनसनी, मृतक को पेट्रोल से जलाया जो औरंगाबाद का नामी बिल्डर है पुलिस का खुलासा

0

NEWS Leaders : लाश मिलने से फैली सनसनी, मृतक को पेट्रोल से जलाया गया है जो औरंगाबाद का नामी बिल्डर है

न्यूज लीडर्स : भारत पटेल खरगोन

खरगोन जिले की सनावद तहसील के अंतर्गत भीकनगांव सनावद मार्ग के घोड़वा घाट में एक लाश मिलने से सनसनी फैली, मृतक को पेट्रोल से जलाया गया है, जो औरंगाबाद का नामी बिल्डर है।

●》महाराष्ट्र पुलिस का खुलासा, पेट्रोल से जलाया गया.》》

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार मृतक को मारकर पेट्रोल से जलाया गया है। मृतक का नाम किशोर लोहकरे 45 निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर संजय गीत्ते ने बताया कि पिछले 3 दिनों से महाराष्ट्र पुलिस मृतक की खरगोन जिले के सनावद भीकनगांव थाने में सर्चिंग कर रही है।

धर्मराज मीना पुलिस अधीक्षक खरगोन कर रहे है खुलासा

“मोबाइल लोकेशन के आधार पर मृतक की लाश बरामद की है। मृतक की पहचान उसके भाई ने की है”

●》मृतक औरंगाबाद का नामी बिल्डर है.》》

असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर संजय गीत्ते ने बताया की मृतक किशोर औरंगाबाद का नामी बिल्डर है। बहुत बड़ा आदमी है। पुलिस के अनुसार इधर आसपास के ही कुछ लोग उसे अगवा कर लाये ओर घोड़वा के जंगल में मारकर पेट्रोल डालकर जला दिया।

मामले की ओरंगाबाद पुलिस के साथ सनावद पुलिस भी जांच कर रही है। वही क्षेत्र में लाश मिलने के बाद सनसनी फेल गई। मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को दिया जाएगा। सूचना पर टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने घटना स्थल पर निरीक्षण कर आसपास के लोगो से मामले के संबंध में पूछताछ की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!