सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

News Leaders : आदिवासी जन संगठन के भौंगर्या हाट प्रतिबंध करने की मांग के बावजूद हाट शुरू

0

आदिवासी जन संगठन के भौंगर्या हाट प्रतिबंध करने की मांग के बावजूद हाट शुरू

“सेंधवा आदिवासी जन संगठनों ने एसडीएम कार्यालय में भोंगर्या हाट पर प्रतिबंध की मांगकर दिया ज्ञापन, कहा- हाट में आदिवासियों से होती हैं लूट”

आदिवासी एक्टिविस्ट गजानन ब्राह्मणे ने उठाएं सवाल? देखिये वीडीयो

देखिये वीडियो

सेंधवा : न्यूज़ लीडर्स

एक और जहाँ भौंगर्या हाट निमाड़ अंचल की पहचान बन चुके है और आदिवासी समुदाय साल भर भौंगर्या हाट के आने का इंजार करता है, वहीं अब इन हाट में होने वाली अव्यवस्थाओं और कमियों को लेकर आदिवासी जन संगठन ने शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। जिले में भोंगर्या हाट पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। 

“हालांकि भौंगर्या हाट पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध का कोई निर्णय नहीं हुआ है और वह शुक्रवार से बकायदा भरे जा रहे है”

गौरतलब है की आदिवासी समाज इन हाट में होली त्योहार की पूजन सामग्री खरीदता है, आदिवासी जन संगठन का मानना है की उस खरीदी में आदिवासियों के साथ कई तरह की लूट होती है। जन संगठन इसके आगे की भी सोचता है की भौंगर्या हाट और मेले में सड़ी गली खाद्य सामग्री का उपयोग कर आदिवासियों को बेची जाती है।

▪︎भौगर्या हाट में अवैध गतिविधियां संचालित होती है.》

आदिवासी जन संगठन का कहना है की इन हाट में अवैध गतिविधियां जैसे जुआ, सट्टा, तितली भंवरा चलाकर आदिवासियों को लूटा जाता है। उनका कहना है की भोंगर्या हाट सिर्फ समाज के लोगों के मिलने जुलने हाल चाल पूछने और होली त्यौहार के लिए पूजन सामग्री खरीदी के लिए आयोजित किए जाते है। लेकिन इन हाट में व्यापारी लूट करने में लगा है, जिसके चलते भौंगर्या हाट को प्रतिबंध करने की मांग का ज्ञापन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!