सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 नवंबर 2026 :  वृषभ, कर्क और तुला राशि को धन लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 18 नवंबर 2026 :  , वृषभ और तुला को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 17 नवंबर 2026 : मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, मकर-कुंभ के लिए नए अवसर, जान... Rashifal Today 16 नवंबर 2026 : वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 13 नवंबर 2026 :  मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 12 नवंबर 2026 :  मेष, सिंह और तुला राशि को लाभ के संकेत, धनु और मीन के लिए भी अनुकूल ... Rashifal Today 11 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 10 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और कन्या राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती...

NEWS Leaders : फिर बरसे बदरा, बड़वानी जिले में सेंधवा, चाचरीया और वरला में हुई जमकर बारिश, जानिए आंकड़े

0

NEWS Leaders : फिर बरसे बदरा, बड़वानी जिले में सेंधवा, चाचरीया और वरला में हुई जमकर बारिश, जानिए आंकड़े

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

बड़वानी जिले में दो दिन बारिश की रफ्तार कम होने के बाद अब पिछले 24 घंटों ने बदरा फिर जमकर बरसे हैं। सेंधवा तहसील के तीन वर्षामापी केंद्र सेंधवा, चाचरिया और वरला में 89.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो पूरे जिले में तहसील स्तर पर सबसे अधिक है। जिले में सबसे कम बारिश पाटी में है। वहां अभी तक 487.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज है।

●》पिछले 24 घंटे में हुई बारिश की स्थिति.》》

विगत 24 घण्टे के दौरान जिले के 10 वर्षामापी केन्द्रों में 11.0 बड़वानी, 0.0 पाटी, 9.0 अंजड, 14.0 ठीकरी, 16.0 राजपुर, 26.0 सेंधवा, 47.0 चाचरियापाटी, 16.0 वरला, 5.4 पानसेमल और 15.4 निवाली में वर्षा दर्ज हुई।

●》वर्तमान बारिश की स्थिति.》》

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक तक बड़वानी में 498.1 मिलीमीटर, पाटी में 487.2 मिलीमीटर, अंजड़ में 520.0 मिलीमीटर, ठीकरी में 532.5 मिलीमीटर, राजपुर 510.0 मिलीमीटर, सेंधवा 766.0 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 949.0 मिलीमीटर, वरला में 700.1मिलीमीटर, पानसेमल में 794.4 मिलीमीटर तथा निवाली में 1074.0 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। जिले की औसत वर्षा आज दिनांक तक 683.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

●》पिछले वर्ष हुई बारिश की स्थिति.》》

जबकि गत वर्ष आज के ही दिनांक तक बड़वानी में 367.5 मिलीमीटर, पाटी में 195.9 मिलीमीटर, अंजड़ में 339.9 मिलीमीटर, ठीकरी में 494.6 मिलीमीटर, राजपुर में 332.6 मिलीमीटर, सेंधवा में 371.0 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 551.0 मिलीमीटर, वरला में 520.4 मिलीमीटर, पानसेमल में 368.8 मिलीमीटर एवं निवाली में 474.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष आज दिनांक तक जिले में 401.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!