सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत...

NEWS Leaders : दिव्यांग सागर सिरसाट ने खेतीया से पंढरपुर तक पैदल यात्रा कर भगवान विठ्ठल के किये दर्शन

0

NEWS Leaders : दिव्यांग सागर सिरसाट ने खेतीया से पंढरपुर तक पैदल यात्रा कर भगवान विठ्ठल के किये दर्शन

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

मन में श्रद्धा, अटूट विश्वास और संकल्प के साथ भगवान विठ्ठल के दर्शन करने के लिए सागर सिरसाट ने खेतिया से महाराष्ट्र पंढरपुर की 700 किलोमीटर की यात्रा प्रारंभ की, सागर एक हाथ व एक पैर से लगभग 50% दिव्यांग होने के बावजूद यात्र का संकल्प लेकर 1 माह की 700 किमी की यात्रा पर अकेले ही निकले।

“प्रत्येक वर्ष देवशयनी एकादशी के दिन अनेक जगह से श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान विठ्ठल व माता रुक्मिणी की पूजा देखने एकत्रित होती है, सागर भी अपनी पैदल यात्रा कर इस क्षण के गवाह बने”

सागर का कहना है कि दिव्यांग होने के बावजूद मुझें कोई परेशानी नहीं हुई। मेरा मानना है स्वयं प्रभु मेरे साथ मेरी यात्रा में बने हुए थे। वह कहते है कि इस यात्रा से मन में अत्यधिक प्रसन्नता व आत्मिक शांति मिली। मेरा प्रयास रहेगा कि मै अब प्रतिवर्ष पंढरपुर की पैदल यात्रा करुंगा।

सागर सिरसाट के एक माह की धर्मिकता यात्रा के पूर्ण होने पर हनुमान चौक के नागरिकों ने उनका स्वागत अभिनन्दन करते हुए उनकी यात्रा की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!