सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : अरविंद केजरीवाल को जमानत, कल आ सकते हैं जेल से बाहर

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री केजरीवाल को जमानत, दिल्ली में जमकर आतिशबाज़ी

न्यूज लीडर्स

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में उन्हें जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को कोर्ट द्वारा जमानत एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का ED का आग्रह भी खारिज कर दिया।

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आधिकारिक आवास के बाहर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। पार्टी चीफ के जमानत मिलने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “अदालत पर भरोसा है ..केज़रीवाल जी को जमानत ..सत्य की जीत ..”

AAP की लीगल टीम के एडवोकेट ऋषिकेश कुमार ने कहा, “आज शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी…उन्हें एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई…कल दोपहर बाद अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ जाएंगे…”

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संदीप पाठक ने X पर पोस्ट कर कहा, “जाको राखे साइयाँ, मारि न सके कोय। बाल न बाँका करि सके, जो जग बैरी होय॥ सत्यमेव जयते !”  AAP नेता दिलीप पांडे ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि ये पूरा केस झूठा है। हम कोर्ट के इस फैसले का सम्मान करते हैं।

मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर AAP कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़े जा रहे हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!