सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
02 जुलाई  2026 का दैनिक राशिफल : मेष, तुला और धनु के लिए शुभ दिन, वृषभ व मकर रहें सतर्क, किस राशि को... 29 जून 2026 का दैनिक राशिफल : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? 3 राशियो... "28 जून राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, 3 राशियों के लिए बड़ा अलर्ट! क्या आपकी राशि भी शामि... 27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस...

NEWS Leaders : माली समाज की अनूठी पहल,समाज में मृत्यु पर आर्थिक सहायता की पहल.

0

NEWS Leaders : माली समाज की अनूठी पहल,
समाज में मृत्यु पर आर्थिक सहायता की पहल.

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

पानसेमल तहसील क्षेत्र के माली समाजजनों ने ग्राम मोयदा में वरिष्ठ एवम समिति के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई. जिसका शुभारंभ समाज आराध्य संत सावता महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित हुआ.

●》माली समाज के लिए कई निर्णय.》》

समाज के अधूरे भवन के निर्माण को शीघ्र पूर्ण होने को लेकर बात हुई. युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर समाज को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श हुआ. समाज में व्याप्त कुरीतियों में बदलाव, आपसी मतभेद मिटाने और संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस की गई.

माली समाज की इस 7वीं बैठक में महत्वपूर्ण समाजजन और पदाधिकारियों ने भाग लिया. सभी ने एक स्वर में कहा की माली समाज को आदर्श समाज बनाने के लिए सभी का योगदान जरूरी है.

●》मृत्यु पर आर्थिक सहायता की पहल.》》

मोयदा इकाई की ओर से समाज के ऐसे परिवार जिनके यहा किसी सदस्य की मृत्यु होने पर अंत्येष्टि के लिए परिवार को ₹ पांच हजार रुपए की आर्थिक देने के निर्णय की तहसील अध्यक्ष मनोहर पटेल ने प्रशंसा की.

●》और अंत में.》》

इस बैठक में तहसील अध्यक्ष मनोहर पटेल सहित ग्राम इकाई के अध्यक्ष एवं ग्राम जलगोन, दोंदवाड़ा, मोयदा, खेतिया, चीखलदा, ओसवाडा, मोरतलाई,से ग्रामीण मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत महाजन एवं आभार कैलाश भामरे द्वारा किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!