सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज डिंडौरी में विश्व सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे.

0

NEWS Leaders : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज डिंडौरी में विश्व सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे.

●》उपराष्ट्रपति विश्व सिकल सेल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.
●》उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 19 जून 2024 को डिंडोरी, मध्य प्रदेश का दौरा.
●》एक दिवसीय दौरे के दौरान, श्री धनखड़ विश्व सिकल सेल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.
●》माननीय राज्यपाल, श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, श्री मोहन यादव भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे.

न्यूज लीडर्स : भोपाल

विश्व सिकल सेल दिवस हर साल 19 जून को मनाया जाता है. इस साल मध्य प्रदेश में इस दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिण्डौरी में आयोजित किया जा रहा है जिसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे. उनके साथ ही कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद रहेंगे.

मध्य प्रदेश में सिकलसेल एनीमिया की रोकथाम एवं उपचार के लिये 15 नवम्बर 2021 जनजातीय गौरव दिवस को ”राज्य हिमोग्लोबिनोपैथी मिशन’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया. इस मिशन में अलीराजपुर एवं झाबुआ जिलें में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुल 9 लाख 17 हज़ार जनसंख्या की स्क्रीनिंग की गयी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!