सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया...

NEWS Leaders : शिवराज सिंह का बुधनी विधान सभा से इस्तीफा, हुए भावुक देखिए वीडियो

0

NEWS Leaders : शिवराज सिंह का बुधनी विधान सभा से इस्तीफा, हुए भावुक

बुधनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, भावुक होकर बोले- मैं छह बार विधायक…

न्यूज लीडर्स : भोपाल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही भावुक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्यौछावर है।

दरअसल वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान लोकसभा सांसद बन चुके हैं और उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है। इस कारण उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया है।

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए वीडियो में उन्होंने कहा,

“आज मैं बहुत भावुक हूं, मैंने मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। मैं बुधनी से विधायक था और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम रोम में रमती है, मेरी हर सांस में बसती है।”

देखिए वीडियो, क्या कह रहें है शिवराज सिंह..

●》भावुक शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा.》》

उन्होंने आगे कहा कि बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था। बचपन से ही आंदोलन किए और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया। उन्होंने कहा कि बुधनी विधानसभा सीट से मैं 6 बार विधायक रहा। लोकसभा के सांसद के चुनाव के तौर पर भी 6 बार मुझे जनता ने भारी बहुमत से चुनाव जीताया है।

पिछले विधानसभा में मैंने 1 लाख 5 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता ने मुझे भारी मतों से जिताया है। बुधनी की जनता की मैंने निरंतर सेवा की। पूरे मन से मैंने बुधनी की जनता की सेवा की है। जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्यौछावर है

●》केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने कृषि मंत्री.》》

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस सीट से शिवराज सिंह चौहान ने धमाकेदार जीत दर्ज की है और शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से अधिक वोटों से प्रताप भानु शर्मा को चुनाव में हराया। वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान को कैबनेट में कृषि मंत्री बनाया गया है। साथ ही उनके पास पंचायत और ग्रामीण विकास भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!