सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ...

NEWS Leaders : PM नरेंद्र मोदी ने राजघाट और सदैव अटल समाधि स्थल पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित

0

NEWS Leaders : PM नरेंद्र मोदी ने राजघाट और सदैव अटल समाधि स्थल पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित

न्यूज लीडर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री
पद की शपथ लेने से पहले रविवार सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को नमन भी किया.

पीएम आज सुबह सबसे पहले महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल” पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया.

अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-मोदी’ और ‘मोदी जी को जय श्रीराम’ जैसे नारों से उनका अभिवादन किया. लोग ‘अटल बिहारी वाजपेयी – अमर रहे’ के नारे लगाते भी सुनाई दिए

इसके बाद नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को नमन भी किया.

नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचने पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उनका स्वागत किया. यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!