सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : अमेठी से जीते सांसद पहुंचे गांधी परिवार में, क्या बाते हुई देखिए वीडियो

0

NEWS Leaders : अमेठी से जीते सांसद पहुंचे गांधी परिवार में, क्या बाते हुई देखिए वीडियो

न्यूज लीडर्स

गांधी परिवार की परंपरागत अमेठी सीट से इस बार विजयी हुए किशोरी लाल शर्मा ने नई दिल्ली आकर गांधी परिवार से मुलाकात की.

गांधी परिवार ने अमेठी से विजयी हुए सांसद किशोरी लाल शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया. ऐतिहासिक जीत के बाद किशोरी लाल ने परिवार संग, श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और श्रीमती प्रियंका गांधी जी से मुलाकात की.

गौरतलब है की कांग्रेस का अमेठी-रायबरेली से अटूट नाता रहा है. ये रिश्ता हमेशा से सेवा के साथ समर्पण का रहा जिसके चलते किशोरी लाल अमेठी की जनता के सुख-दुख में 40 वर्षों से ज़्यादा से खड़े रहे हैं. अब जनता ने उन्हें अपना सांसद चुनकर बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है.

अमेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि उनके (सोनिया गांधी) मार्गदर्शन में मैं संसद में सांसद के रूप में काम करूंगा…”

“किशोरी लाल शर्मा ने कहा मैं राहुल गांधी जी का विजयी प्रमाण पत्र उन्हें सौंपने के लिए लेकर आया था. वह उन्हें सौंपा और सोनिया गांधी का आशीर्वाद लिया.
उनकी तरफ से कहा गया कि आप जैसे हैं वैसे ही रहना है किसी प्रकार का घमंड नहीं करना है. मैं इस निर्देश का पालन करूंगा. जीत के साथ ज़िम्मेदारी भी आती है”

मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी जनादेश देकर इतिहास रचने का काम किया है. कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने एक लाख 67 हजार 196 मतों से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को परास्त कर जीत दर्ज की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!