सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
02 जुलाई  2026 का दैनिक राशिफल : मेष, तुला और धनु के लिए शुभ दिन, वृषभ व मकर रहें सतर्क, किस राशि को... 29 जून 2026 का दैनिक राशिफल : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? 3 राशियो... "28 जून राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, 3 राशियों के लिए बड़ा अलर्ट! क्या आपकी राशि भी शामि... 27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस...

NEWS Leaders : मनरेगा में फर्जी मूल्यांकन और लाखों रुपए के गबन मामले में उपयंत्री की सेवा समाप्त

0

NEWS Leaders : मनरेगा में फर्जी मूल्यांकन और लाखों रुपए के गबन मामले में उपयंत्री की सेवा समाप्त

न्यूज लीडर्स : खरगोन

मनरेगा के कार्यों का फर्जी मूल्यांकन करने और शासकीय राशि का गबन करने के कारण जनपद शिक्षा केंद्र बड़वाह के संविदा उपयंत्री सुनील लुटारे की संविदा सेवा समाप्त करने का आदेश कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने दिया है।

●》क्या है पूरा मामला कैसे किया ₹ लाखों रुपए का गबन जानिए न्यूज लीडर्स से.》》

ग्राम पंचायत जूजाखेड़ी को मनरेगा योजना अंतर्गत कुल 52 कार्यों के लिए दिनांक 18 मई 2006 से 31 मार्च 2010 तक की अवधि में जनपद पंचायत बड़वाह से राशि 45 लाख 80 हजार रुपयें एवं जिला पंचायत खरगोन से 21 लाख 06 हजार 56 रुपयें इस प्रकार कुल राशि 66 लाख 86 हजार 053 रुपये ग्राम पंचायत जूजाखेड़ी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा महेश्वर रोड़ बड़वाह में संचालित बैंक खाता में एवं जिला सहकारी बैंक मर्यादित शाखा बडवाह में संचालित बैंक खाता में जमा कराई गई थी।

ग्राम पंचायत जूजाखेड़ी के तत्कालीन सरपंच शेरू मोत्या बिल्लोरे एवं सचिव द्वारा मनरेगा कार्यों के लिए दोनो बैंक खातों से 63 लाख 71 हजार 439 रूपये की राशि आहरित की गई। ग्राम पंचायत जूजाखेड़ी में मनरेगा योजना अंतर्गत कराये गये कार्यों का मूल्याकंन कराये जाने पर 50 लाख 89 हजार 559 रुपयें का कार्य कराया जाना पाया गया। शेष राशि 12 लाख 81 हजार 880 रुपये बिना किसी कार्य के आहरित कर गबन किया गया है।

●》संविदा उपयंत्री की हुई सेवा समाप्त.》》

संविदा उपयंत्री सुनील लुटारे द्वारा वर्ष 2006-07 से वर्ष 2010 की अवधि में जनपद पंचायत बड़वाह की ग्राम पंचायत जूजाखेड़ी में मनरेगा के कार्यों का फर्जी मूल्यांकन किया गया और 12 लाख 81 हजार रुपए की शासकीय राशि का गबन किया गया है। जिसके कारण उसकी संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!