सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ...

NEWS Leaders : आज आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान,पांचवें चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में

0

आज आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान,
पांचवें चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में

न्यूज लीडर्स : लोकसभा निर्वाचन 2024

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8.95 करोड़ मतदाता करेंगे। 

यूपी की 14, बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, बंगाल की 7 व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

▪︎ 》उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर वोटिंग.》》

लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा, बाराबंकी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और कौशांबी। इन सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज सात बजे से मतदान होगा। उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!