सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ...

NEWS Leaders : प्रापर्टी विवाद में मां और बहू के सामने बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

0

इंदौर : न्यूज लीडर्स


प्रापर्टी विवाद में मां और बहू के सामने बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। वह खुन्नस में घर पहुंचा था और घर जाते ही उसने सबके साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि पुस्तैनी मकान को बेचने के लिए विवाद चल रहा था। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बाणगंगा पुलिस ने बताया कि कालिंदी गोल्ड कॉलोनी की घटना है। यहां आशीष खरे मां, पत्नी और 5 साल की बेटी के साथ रहता था। आशीष और उसके बड़े भाई कमलेश में पुस्तैनी मकान को बेचने के लिए विवाद चल रहा था। कई बार विवाद ने बड़ा रूप भी लिया, लेकिन हर बार रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया। कल रात को कमलेश घर पर पहुंचा और दरवाजे के बाहर खड़े होकर गालियां देने लगा।

आशीष की पत्नी ने गेट खोला तो कमलेश मारपीट करने लगा। बीचबचाव के लिए उसकी मां भी आई तो उसके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद छोटे भाई आशीष पर सीने में चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आशीष निढाल होकर जमीन पर गिर गया। आसापास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आशीष की पत्नी की शिकायत पर हत्या का केस भी दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!