सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर सभी रहे सजग एवं सतर्क-कलेक्टर

0

बड़वानी जिले में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर सभी रहे सजग एवं सतर्क-कलेक्टर


बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिले में हो रही निरंतर बारिश के मद्देनजर कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग ने सभी विभागों के अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता रखने के निर्देश दिए है।

साथ ही कलेक्टर ने सभी जिले वासियों को निर्देशित किया है कि नदी के आस पास के रहवासी समय पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाए।

निचले इलाकों में जलभराव की संभावना उत्पन्न हो सकती है जिससे अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करें । पुराने व कच्चे भवनों को आंशिक क्षति पहुॅंचने की संभावना है इससे दुरी बनाकर रखें ।

उक्त अवधि में नदी-नालों के समीप न जावें, घर पर रहें व संभव हो तो यात्रा से बचें, सुरक्षित आश्रय लें व पेड़ो के नीचे शरण न लें । बिजली उपकरण का सावधानीपूर्वक उपयोग करें ।

तेज बारिश के दौरान घर के खिड़की-दरवाजें बंद रखें। अचानक मौसम परिर्वतन से आकाशीय बिजली की दुर्घटनायें बढ़ जाती है । इस हेतु जिले के किसानों एवं आम नागरिक आकाशीय बिजली व वज्रपात से बचने के लिए अपने मोबाईल में दामिनी एप डाउनलोड करे।

उन्होनें कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा विकसित किया गया यह एप आकाशीय बिजली की सटीक पूर्वनुमान देता है। यह मोबाईल एप घटना के सटीक पूर्वानुमान के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय उष्णदेषीय विज्ञान संस्थान द्वारा बनाया गया है ।

इस एप की मदद से बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही इसकी चेतावनी मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी एवं अपने स्थान से 40 किलोमीटर की दूरी तक के क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!