सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

NEWS Leaders : पानसेमल में सेंधवा निवासी बालक की डूबने से मौत, जनपद पंचायत में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा

0

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

पानसेमल थाना क्षेत्र में एक बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक है। पानसेमल के बी.एम.ओ. डॉ. अरविंद से प्राप्त जानकारी अनुसार मृत बालक की उम्र 10 वर्ष बताई।
बालक अपने माता पिता के साथ रक्षाबंधन मनाने ग्राम जूनापानी आया था।

हादसे के बाद परिवार का रो-रो के बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतक का नाम आकाश पिता ओंकार चौधरी है जो सेंधवा की देवझिरी कालोनी का निवासी बताया जा रहा है।

▪︎》》पानसेमल जनपद पंचायत में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर.》》

पानसेमल जनपद पंचायत में आयोजित शिविर में जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों सहित नगरीय क्षेत्र से दिव्यांग जनों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर में आये दिव्यांग जनों को जीवन सहायक उपकरण की आवश्यकता को ध्यान रख है उन्हें चिन्हाकित किया गया। शिविर में 214 दिव्यांगजनों के  रजिस्ट्रेशन हुए।

शिविर में ग्राम भातकी निवासी युवक कृष्णा रोहिदास चौहान ने बताया की पेशे से वे मिस्त्री है और फर्श का काम करने के दौरान हुई घटना में उसके पैर में गंभीर चोट आई थी। जिसके उपचार के 1 वर्ष बाद गुजरात के महानगर सुरत की महावीर संस्था द्वारा उसे कृत्रिम पैर दिया था। निरंतर उपयोग के बाद कृत्रिम पैर नीचे से खराब हो गया था। जनपद पंचायत के शिविर की जानकारी मिलने पर शिविर आया। जहां मेडिकल टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर कृत्रिम पैर का माप लिया।

▪︎》》शिविर में 214 दिव्यांगजनों के  रजिस्ट्रेशन हुए.》》

जनपद पंचायत सीईओ महेश पाटीदार ने बताया की शिविर  में कुल 214 रजिस्ट्रेशन हुए , जिला मेडिकल बोर्ड के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक प्रक्रिया कर 67 दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी वितरित किए तथा 56 दिव्यांगजनों के चिन्हांकन जीवन उपयोगी उपकरण के लिए किए।


सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला बड़वानी अंतर्गत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी के द्वारा एलिम्को उज्जैन के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/प्रत्यंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु दिव्यांग जनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिन्हांकन हेतु शिविर अन्य विकासखंडों में भी आयोजित किए जा चुके हैं। संत आग्स्टिन सोशल सर्विस के वालेंटियर भी शिविर में सहयोग के लिए उपस्थित रहे। उनके द्वारा दिव्यांग जनों के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।

▪︎》》और अंत में.》》

शिविर में ब्लॉक समन्यवक आरती गनवानी, अमित मेहता, दिलीप डुडवे, सारिका व अन्य साथियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, एलिमको उज्जैन की टीम, जनपद पंचायत सीईओ महेश पाटीदार, सामाजिक सुरक्षा और निशक्त जन विभाग के प्रमुख अरुण खन्ना और बीपीओ अशोक गवले, नोडल अधिकारी, इंदास पटेल, योगेंद्र कुलकर्णी, एमआरसी देवेंद्र इठूले, जनपद पंचायत कर्मचारियों सहित सचिव मौजूद रहे। लोकसेवा केंद्र पानसेमल से विकास पाटिल और अंकित चौहान ने भी अपनी सेवाए प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!