सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश...

NEWS Leaders : संभागायुक्त ने ली सेंधवा में जिला अधिकारियो की बैठक

0

संभागायुक्त ने ली सेंधवा में जिला अधिकारियो की बैठक कहा, “शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारे अन्यथा की जायेगी उनके विरुद्ध कार्यवाही – संभागायुक्त : मालसिंह”


बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिला अधिकारी केवल अपने कार्यालय में न बैठे, बल्कि फील्ड में भी भ्रमण करें । अपनी विभागीय योजनाओं की मैदानी स्तर पर समीक्षा करें । मैदानी अमले के कार्य का स्वयं परीक्षण करें तथा मैदानीअमले को भी बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित करें। क्योंकि कोई भी शासकीय योजना का बेहतर क्रियान्वयन तभी हो सकता है, जब मैदानी अमले से बेहतर कार्य हो, तभी विभागीय प्रगति आती है।


संभागायुक्त श्री मालसिंह ने उक्त बाते शुक्रवार की शाम को नगरपालिका सेंधवा के सभागृह में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न विभागो की समीक्षा करते हुये कही । इस दौरान संभागायुक्त ने सभी जिला अधिकारियो को सख्त लहजे में कहा कि जिला अधिकारी अपने कार्य प्रणाली में सुधार कर ले । अन्यथा अगामी बैठक में उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी ।
बैठक में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, एसडीएम सेध्ंावा श्री अभिषेक सराफ, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश सहित सभी विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


▪︎》संभागायुक्त द्वारा दिये गये निर्देश.》》

▪︎ अगस्त माह के अंत तक आवंटन से शेष रही सभी राशन दुकानो को स्वसहायता समूह की दीदीयो को संचालन हेतु दिया जाये।
▪︎ मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के हितग्राहियो के प्रकरणो का निराकरण 1 माह में एलडीएम बैंको के माध्यम से करवायेंगे।
▪︎ शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं के पंजीयन स्वास्थ्य केन्द्रो में किया जाये। इस हेतु स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास का मैदानी अमला, ग्रामीणो को पंजीयन के लाभ बताते हुये सुरक्षिात प्रसव करवाया जाये।
▪︎ जल जीवन मिशन के कार्याे के सत्यापन हेतु बनाये गये जांच दल में तकनीकी व्यक्ति जो कि इंजीनियर हो उसे शामिल किया जाये।


▪︎ जल जीवन मिशन के कार्याे के सत्यापन पश्चात कार्य गुणवत्तायुक्त पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाये।
▪︎ कृषि विभाग के द्वारा जिले की सभी कीटनाशक दुकानो से सेम्पल लेकर परीक्षण कराये। परीक्षण रिपोर्ट में अमानक पाये जाने पर कार्यवाही की जाये।
▪︎ सीखो-कमाओं योजना में पंजीकृत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाये । जिले में रोजगार के अवसर न हो तो पीथमपुर व इन्दौर में उन्हें रोजगार दिलवाया जाये।
▪︎ मध्यान्ह भोजन के तहत शालाओं में गुणवत्तायुक्त व मैनू अनुसार भोजन प्रतिदिन दिया जाये।
▪︎ जिले के एनआरसी केन्द्रो में शत-प्रतिशत कुपोषित बच्चो को भर्ती करवाकर, जांच व उपचार किया जाये।
▪︎ जिले के स्वास्थ्य केन्द्रो पर उपलब्ध दवाईयो व वितरित तथा स्टाक दवाईयो का रिकार्ड संधारित किया जाये।
▪︎ आगामी समय में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के मददेनजर सेक्टर आफिसर व पुलिस सेक्टर आफिसर अपने क्षेत्र का भ्रमण करें।
▪︎ 19 व 20 अगस्त को सेक्टर आफिसर फील्ड में भ्रमण कर अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़कर ईपी रेशो में सुधार करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!