सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा...

NEWS Leaders : सीएम राइज स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

0

न्यूज़ लीर्डर्स : अशोक गुप्ता सेगांव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना ‘सीएम राइज स्कूल’ में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते क्षेत्र के नागरिको ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्कूल के प्राचार्य को ज्ञापन दिया।

▪︎》》समस्याओ का अंबार है ‘सीएम राइज स्कूल में.》》  

गुरुवार को सेंगांव क्षेत्र के ग्राम दसनावल, रसगांव, लोनारा, सहित नगर के ‘सीएम राइज स्कूल’ के छात्रों के पालकों ने सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य संदीप कापड़नीस को ज्ञापन देते हुए बताया कि विद्यालय के 15 किलोमिटर दायरे में गांव के बच्चों ने प्रवेश लिया है। वाहन की सुविधा न होने से उन्हें आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शिक्षकों की कमी के साथ ही भवन की रंगाई – पुताई, चित्रकारी, खिलौने, ड्रेस कोड की कमियां विद्यमान है। जिन्हें लेकर पालक गण परेशान दिख रहे है।

गौरतलब है की इन असुविधाओं के संबंध में कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक इन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। जिसके लिए अभिभावक आंदोलन करने के लिए विवश दिख रहे है।

▪︎》》और अंत में.》》

इस संबंध में प्राचार्य संदीप कपड़नीस ने बताया कि जो विकासखंड स्तरीय समस्या है उसे दूर किया जाएगा। बस व अन्य सुविधा के लिए जिला स्तर के अधिकारियों को अवगत करा कर मांग पूरी की जाएग।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!