सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट...

NEWS Leaders : फिर भरे जाएंगे 25 जुलाई से “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के फॉर्म, बहनों की आमदनी 10 हजार रुपये महीने पहुंचाने का लक्ष्य है, दूसरी किश्त खाते में हुई जमा

0

“मुख्यमंत्री ने इंदौर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त ₹1209.62 करोड़ की राशि का अंतरण किया।”

इंदौर : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सवा करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सोमवार को दूसरी किस्त एक हजार रुपये जमा करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो कर सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

इंदौर में लाड़ली बहना सम्मेलन के पूर्व आयोजित रोड शो में विशाल जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया एवं लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

“सीएम शिवराज बोले, 25 जुलाई से फिर भरे जाएंगे “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के फॉर्म, बहनों की आमदनी 10 हजार रुपये महीने पहुंचाने का लक्ष्य है, दूसरी किश्त खाते में हुई जमा”

सुपर कारिडोर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक से खातों में राशि जमा की गई और लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई।

महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सप्त क्रांति का नाम दिया। शिवराज सिंह ने कहा कि किसी बहना के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अंतिम सांस रहने तक मैं आपकी सेवा करता रहूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!