सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा...

शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए LeT के दो आतंकवादी, हथियार बरामद

0

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां के अमशीपोरा गांव में आज शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ स्थल से दोनों आतंकवादियों के शवों के अलावा भारी मात्रा में हथियार गोलाबारूद व कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं और इनकी पहचान मुज्जमिल और शाकिर के रूप में हुई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इनकी पहचान जाहिर नहीं की गई है।

आज सुबह अमशीपोरा गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ केे संयुक्त दल ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। गांव की घेराबंदी करने के बाद जब सुरक्षाकर्मी घरों की तलाशी ले रहे थे, तभी संदिग्ध जगह पर छिपे इन दाेनों आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्समर्पण करने का मौका दिया। परंतु जब उन्होंने गोलीबारी बंद नहीं की तो इधर से सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने करीब दो घंटों के भीतर ही इन दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय और इनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है। इनकी पहचान मुज्जमिल और शाकिर के रूप में हुई है। पुलिस या फिर सैन्य अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोलाबारूद के अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सेना ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया और जब इस बात की पुष्टि हो गई कि इलाके में और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो सुरक्षाकर्मी शव व हथियार लेकर गांव से चले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!