सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा...

“आज का राशिफल : धनु में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास और भाग्य, सिद्ध योग का असर से आज खुलेंगे सफलता और लाभ के नए द्वार”

0

🕉️“आज का राशिफल : धनु में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास और भाग्य, सिद्ध योग का असर से आज खुलेंगे सफलता और लाभ के नए द्वार”

Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज दिन की ज्योतिषीय झलक

आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी का दिन संतुलन, निर्णय क्षमता और संबंधों में सुधार का संकेत देता है। चंद्रमा धनु राशि में होने से आत्मविश्वास, यात्रा और नई सीख की प्रवृत्ति बढ़ेगी। सिद्ध योग दिन को विशेष रूप से सफल बनाने वाला है—कई अटके काम पूरे हो सकते हैं और नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे। आज अधिकांश राशियों के लिए प्रगति और सकारात्मक बदलाव का दिन है।

🕉️ पंचांग

संवत: 2083
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: चतुर्थी (12:20 बजे तक) पश्चात पंचमी
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: मूल (20:28 बजे तक) पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग: सिद्ध (29:41 बजे तक)
करण: बालव (12:20 बजे तक) पश्चात कौलव
चंद्रमा: धनु राशि

🕉️ विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त

▪️उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।
▪️दान: सफेद मिठाई या चावल का दान करें।
▪️शुभ समय: सुबह 08:30 से 10:30, दोपहर 01:30 से 03:00
▪️अशुभ समय (राहुकाल): सुबह 10:30 से 12:00

🕉️ आज का राशि रत्न सुझाव

मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज

🕉️ विस्तृत राशिफल

आज का दिन बदल सकता है आपकी किस्मत,रिश्ते, पैसा और करियर, तीनों में आज मिलेगा बड़ा फायदा, जानिए राशिफल में रिश्ते, पैसा और करियर तीनों में आज मिलेगा बड़ा फायदा!

♈ मेष राशि
आज प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी और आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
♉ वृषभ राशि
आज रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और नए संबंध मजबूत हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अचानक नए लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
♊ मिथुन राशि
जीवनसाथी से सकारात्मक सहयोग मिलेगा और आप अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। भूमि या वाहन से जुड़े लाभ संभव हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर और संतोषजनक रहेगी।
♋ कर्क राशि
आज प्रेम और भावनात्मक संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा और संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा।

♌ सिंह राशि
आज अहंकार से दूरी बनाकर रखें। बाहरी हस्तक्षेप से घर में तनाव बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है और निजी बातें साझा करने से बचें।
♍ कन्या राशि
अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे और व्यवसाय में सफलता के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
♎ तुला राशि
आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा या घूमने का प्लान बन सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा और घर में मेहमानों का आगमन संभव है। भाइयों से मतभेद दूर होंगे।
♏ वृश्चिक राशि
आज रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिगड़े काम बनेंगे और मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार में शुभ कार्य होने के संकेत हैं।

♐ धनु राशि
रिश्तों में आई खटास दूर होगी और योजनाएं सफल होंगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार में नए अनुभव मिलेंगे और शत्रु पक्ष कमजोर पड़ेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
♑ मकर राशि
जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में नया पार्टनर मिल सकता है। आर्थिक लाभ और यात्रा के योग बन रहे हैं।
♒ कुम्भ राशि
बड़े भाई का सहयोग मिलेगा और राजकीय कार्यों में प्रगति होगी। अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।
♓ मीन राशि
आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्थायी संपत्ति और पैतृक धन का लाभ संभव है। मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!