सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मामला

0

पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मामला

न्यूज़ लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

पानसेमल थाना क्षेत्र के ग्राम देवधर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला।

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने आसपास पूछताछ की और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान के प्रयास किए, लेकिन दोपहर तक कोई सफलता नहीं मिली।

मामले में महत्वपूर्ण सुराग तब मिला जब पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। थाना प्रभारी मंशाराम वगेन के निर्देशन में एएसआई शखावत अली ने मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाया। इसी दौरान आए कॉल से मृतक की पहचान हो सकी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मेरबान पिता अनाज्या नावडे उम्र 65 वर्ष निवासी शाहाना, थाना शहादा महाराष्ट्र का रहने वाला था, जो किसी शादी समारोह में शामिल होने क्षेत्र में आया हुआ था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!