सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस...

एक बार में ही जानिये बड़वानी जिले की लीडर्स ख़बरे_ तिरंगें दान, निर्वाचितों का सम्मेलन, किस की गोद भराई, सेवा निवृति पर बिदाई, किसानों को नाव और कलेक्टर ने चलाई मोटर साईकिल

0

एक बार में ही जानिये बड़वानी जिले की लीडर्स ख़बरे_ तिरंगें दान, निर्वाचितों का सम्मेलन, किस की गोद भराई, सेवा निवृति पर बिदाई, किसानों को नाव और कलेक्टर ने चलाई मोटर साईकिल

न्यूज़ लीडर्स : बड़वानी

● आधार केन्द्र संचालकों ने दान किये 500 तिरंगे.》》

जिले में भी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत 2 लाख 50 हजार घरों पर तिरंगा लहराया जायेगा। हर घर तिरंगा लहराने के लिए आधार केन्द्र संचालक श्री धीरज सोलंकी, श्री अशफाक खान, श्री अंकित मुकाती, श्री प्रमोद साहू एवं श्री प्रदीप परदेसी के द्वारा 500 झंडे दान किए गए ।

आधार केन्द्र संचालकों द्वारा 500 तिरंगे एसडीएम श्री घनश्याम धनगर को ई-गर्वनंेस प्रबंधक श्री संजय बामने की उपस्थिति में दिये गये। इस दौरान एसडीएम श्री धनगर ने बताया कि जिले के ऐसे व्यक्ति जो तिरंगा नही खरीद सकते है, उन्हे यह तिरंगे दिये जायेंगे जिससे सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लहरा सके।

● जिला पंचायत निर्वाचितों का सम्मेलन 08 अगस्त.》》

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पश्चात् पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 44 के अंतर्गत जिला पंचायत के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रथम सम्मेलन का आयोजन 08 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे जिला पंचायत बड़वानी के सभागृह में किया जायेगा।

● गर्भवती महिलाओ की हुई गोद भराई.》》

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मण्डवाड़ा की आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुपरवाईजर श्रीमती उमा आर्य ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान का महत्व बताया। इस दौरान उन्होने मां का गाढ़ा पिला दूध बच्चे के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है। अतः बच्चे को स्तनपान कराये। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता सेन, एएनएम शारदा चौहान व सहायिका उपस्थित थी।

● किसानों को खेतों में आने-जाने के लिये नाव सुविधा.》》

सरदार सरोवर डेम के जल भराव से बैकवाटर फैलने के कारण ग्राम कुकरा, भीलखेड़ा, पिपलूद, पिछोला एवं लोहारा में किसानो के खेतो में आने-जाने का रास्ता बंद हो जाने से, कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा द्वारा किसानो को नाव सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त क्षेत्रो में नाव चलाने के लिये नाव संचालन के लिये कुकरा (राजघाट) के लिये श्री पवन पिता सीताराम केवट से, भीलखेड़ा के लिये श्री देवेन्द्र पिता नानुराम केवट से, ग्राम पिपलूद के लिये श्री पप्पू पिता रमेश केवट से तथा ग्राम पिछोला एवं लोहारा के लिये श्री कमलेश पिता प्रेमलाल केवट से अनुबंध किया है।

● सेवा निवृत पर श्रीमती अवासे को दी बिदाई.》》

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 चुनाभट्ठी बड़वानी की उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती रेशम दामासिंह अवासे 31 जुलाई 2022  को अपनी अधिवार्षिक आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गई है। श्रीमती अवासे को विद्यालय के समस्त स्टाफ श्रीमती बसंती गुप्ता, श्रीमती क्लेर चैहान, श्रीमती सुमन राठौर, श्रीमती संध्या पौराणिक शाल-श्रीफल भेंट कर उन्हें बिदाई दी है।

● कलेक्टर ने तिरंगा बाइक रैली निकाल कर दिया संदेश.》》

हमारा देश इस वर्ष स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। हर घर तिरंगा लहराने का संदेश लेकर कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने मंगलवार को तिरंगा बाईक रैली निकाली। बाईक रैली में हर बाईक पर तिरंगा लहरा रहा था, लहराते हुए तिरंगे के साथ कलेक्टर श्री वर्मा ने बड़वानी शहर के कोने कोने में जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के साथ दस्तक देकर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लहराने का संदेश दिया।

मंगलवार को प्रातः 8 बजे कारंजा विजय स्तंभ से तिरंगा बाइक रैली को कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वे स्वयं भी जिला अधिकारियों एवं आमजन के साथ तिरंगा बाइक रैली में शहर के एमजी रोड, देवी सिंह मार्ग, चंचल चैराहा, गायत्री मंदिर, झंडा चैक, तिरछी पुलिया, नया बस स्टेशन, नवलपुरा, सुख विलास कॉलोनी होते हुए मुख्य मार्ग से एकता नगर, मधुबन कॉलोनी होते हुए केंद्रीय विद्यालय रोड से ग्राम सेगांव होते हुए तिरंगा बाइक रैली विजय स्तंभ कारंजा चैक पर संपन्न हुई।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली विशाल बाइक तिरंगा रैली का वर्षा ऋतु की रिमझिम फुहारों ने भी अभिनंदन किया। बारिश की फुहारों के बीच तथा नागपंचमी के त्यौहार के दौरान भी बढ़-चढ़कर लोगों ने तिरंगा बाइक रैली में हिस्सा लिया।

देखिये वीडियो

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनिल कुमार डामोर, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्री लक्ष्मण चौहान, एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री नीलेश सिंह रघुवंशी, तहसीलदार बड़वानी श्रीमती आशा परमार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री कुशल सिंह डोडवे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!