सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी

Plantation NEWS Leaders Barwani खेतिया में वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच हुआ वृक्षारोपण

0

खेतिया में वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच हुआ वृक्षारोपण

न्यूज़ लीडर्स खेतिया : राजेश नाहर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के मार्गदर्शन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खेतिया के प्रांगण में तहसील विधिक सेवा समिति खेतिया द्वारा न्यायाधीश श्री अजर उइके ने वृक्षारोपण किया। यह आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर  व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में चलाए जा रहे।

▪︎शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चला.》》

तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा। जिसके चलते आज आईटीआई परिसर में विभिन फलदार वृक्ष लगाए गए ।विधिक सेवा समिति के इस आयोजन को लेकर न्यायाधीश अजय उइके ने कहा कि वृक्षारोपण करना ही पर्यावरण की रक्षा का सबसे सरल उपाय है। उन्होंने नागरिकों से अपील की की हम न सिर्फ वृक्ष लगाए वरन उनके संरक्षण हेतु भी प्रेरित करे।

हल्की वर्षा के बीच वन विभाग के सहायकों ने वृक्षारोपण में सहयोग बनाया। न्यायालय क्षेत्र खेतिया के अधिकारियों कर्मचारियों व उपस्थित नागरिको ने न्यायाधीश श्री उइके की अपील पर वृक्षारोपण करने व वृक्षो का संरक्षण करने का संकल्प किया। तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा न्यायालय परिसर, ITI सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक फलदार वृक्षों को लगाया गया है। वृक्षारोपण में सभी ने उत्साह से अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

▪︎और अंत में.》》

व्यापक वृक्षारोपण अभियान के तहत खेतिया न्यायालय के न्यायाधीश श्री अजय उइके, अतिरिक्त तहसीलदार हुकुमसिंह निगवाल, नायब तहसीलदार सुनील सिसोदिया, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विकासराव शितोले, अभिषेक कपिल शाह, संजय पंडित, भगवान गवले, खेतियाथाना प्रभारी सी एस बघेल, निवाली थाना प्रभारी विनय आर्य, पानसेमल थाना प्रभारी बघेल, वन अधिकारी मंगेश बुंदेला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी खेतिया यशवंत शुक्ला, मुख्य नप अधिकारी पानसेमल शिवजी आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नाहर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नेहा आर्य, वृक्ष मित्र  प्रकाश शार्दूल, ओद्योगिक प्रशिक्षणसंस्था के प्राचार्य इसराम निंगवाल, सहित न्यायालय, पुलिस, राजस्व वन विभाग नगर पंचायत के कर्मचारी व पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!