NLS स्पेशलखास-खबरनिमाड़ खबरन्यूज़मध्यप्रदेशराजकाजलाईव चेनल

Newsleaders : आधी रात बाइक में लगाई आग, CCTV में दो संदिग्ध कैद, आग लगाते ही मौके से फरार, फैली दहशत

Newsleaders : आधी रात बाइक में लगाई आग, CCTV में दो संदिग्ध कैद, आग लगाते ही मौके से फरार, फैली दहशत

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

बड़वानी जिले के पानसेमल नगर में आधी रात एक बाइक में आग लगाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध युवक मुंह ढंककर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना पानसेमल नगर के वार्ड क्रमांक 6 में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे के बाद हुई। स्थानीय निवासी राकेश कोली ने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई।


आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी तेज थी कि बाइक से पटाखे जैसे धमाके की आवाज भी सुनाई दी, जिससे आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना तुरंत पानसेमल पुलिस थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अब उन्हें अपने घरों के बाहर वाहन खड़ा करने में डर लग रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!