सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

Newsleaders : कैसा रहेगा 13 जनवरी 2026  मंगलवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

🕉️ Newsleaders : कैसा रहेगा 13 जनवरी 2026  मंगलवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

तुला से वृश्चिक में चंद्रमा, निर्णय और संयम की परीक्षा, मंगलवार को जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का ज्योतिषीय संदेश

आज चंद्रमा दिन में तुला और सायंकाल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इससे दिन का पहला भाग संतुलन, संबंध और निर्णय से जुड़ा रहेगा, जबकि शाम के बाद भावनात्मक गहराई और संयम की आवश्यकता बढ़ेगी। मंगलवार का प्रभाव साहस और ऊर्जा देगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है।

🕉️ आज का पंचांग.

संवत: 2082
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: दशमी (15:17 बजे तक), पश्चात एकादशी
वार: मंगलवार
नक्षत्र: विशाखा (24:05 बजे तक)
योग: शूल (19:03 बजे तक)
करण: विष्टि (15:17 बजे तक), पश्चात बव
चंद्रमा: तुला (17:20 बजे तक), पश्चात वृश्चिक

🕉️ राशियों के लिए रत्न

🕉️ मेष मूंगा | वृषभ  हीरा | मिथुन  पन्ना | कर्क मोती | सिंह  माणिक्य | कन्या पन्ना | तुला हीरा | वृश्चिक मूंगा | धनु पुखराज | मकर नीलम | कुंभ गोमेद | मीन पुखराज

🕉 आज विशेष उपाय एवं शुभ समय

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें
● दान: लाल मसूर या गुड़
● शुभ समय: प्रातः 10:00 से 11:30 बजे

🕉️ आज का राशिफल

🕉️ राशिफल 13 दिसंबर 2026

मंगलवार को किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रखना होगा संयम?,  जानिए 13 जनवरी 2026 का संपूर्ण राशिफल”

♈ मेष
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सफलता से निभाएंगे। व्यापार में तरक्की के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद और धन लाभ अच्छा रहेगा।
♉ वृषभ
आर्थिक निर्णय सफल रहेंगे। घर में छोटी खुशियां मिलेंगी। शत्रु स्वयं परास्त होंगे। मामा से सुलह-समझौते के योग हैं। जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा और धन लाभ होगा।
♊ मिथुन
बातचीत से बिगड़े काम बन सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। राजकीय रुके कार्य बनेंगे और बड़े भाई के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♋ कर्क
आज किसी की सहायता करने से मानसिक शांति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। व्यापार में समृद्धि के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

♌ सिंह
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों और मित्रों के साथ आनंददायक समय बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और धन स्थिति सुधरेगी।
♍ कन्या
दिन शुभ संकेतों से भरा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। गुप्त धन मिलने के योग हैं। मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। यात्रा से बचें।
♎ तुला
रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। सही निर्णय लेने से घरेलू समस्याएं सुलझेंगी। व्यापार में तकनीकी कारणों से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और योजनाएं सफल होंगी।
♏ वृश्चिक
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन संयम से सफलता मिलेगी। किसी को उधार देने से बचें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। दांपत्य जीवन में संघर्ष संभव है।

♐ धनु
भाग्य आपका साथ देगा। रुके काम बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे। घर के आपसी मुद्दों में सुलह होगी। शासकीय कार्यों में तेजी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
♑ मकर
करियर में स्थिरता आएगी। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में तरक्की के योग हैं। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और धन लाभ होगा।
♒ कुंभ
समय प्रतिकूल है, सोच को सकारात्मक रखें। मित्रों से विवाद से बचें। व्यापार कमजोर रह सकता है। किसी पर भी अंधा भरोसा न करें। जीवनसाथी से बहस की संभावना है।
♓ मीन
आर्थिक मामलों में गड़बड़ी के संकेत हैं। आत्मसंयम रखें। मेहमान आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में कलह संभव है। यात्रा से बचें और व्यापार में सावधानी बरतें।

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!