सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

Newsleaders : कैसा रहेगा 11 जनवरी 2026  रविवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

🕉️ Newsleaders : कैसा रहेगा 11 जनवरी 2026  रविवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“आज भरोसा सोच-समझकर करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का ज्योतिषीय संदेश

रविवार को चंद्रमा तुला राशि में स्थित है, जिससे रिश्ते, साझेदारी, न्याय और संतुलन प्रमुख विषय रहेंगे। सूर्य के प्रभाव से आत्मसम्मान और निर्णय क्षमता बढ़ेगी, लेकिन वाणी और भरोसे में सावधानी जरूरी है। कई राशियों के लिए आर्थिक सुधार के योग हैं, वहीं कुछ को संबंधों में धैर्य रखना होगा।

🕉️ आज का पंचांग.

संवत: 2082
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: अष्टमी (10:19 बजे तक), पश्चात नवमी
वार: रविवार
नक्षत्र: चित्रा (18:11 बजे तक), पश्चात स्वाति
योग: सुकर्मा (17:25 बजे तक), पश्चात धृति
करण: कौलव (10:19 बजे तक), पश्चात तैतिल
चंद्रमा: तुला राशि

🕉️ राशियों के लिए रत्न

🕉️ मेष मूंगा | वृषभ  हीरा | मिथुन  पन्ना | कर्क मोती | सिंह  माणिक्य | कन्या पन्ना | तुला हीरा | वृश्चिक मूंगा | धनु पुखराज | मकर नीलम | कुंभ गोमेद | मीन पुखराज

🕉 आज विशेष उपाय एवं शुभ समय

▪︎ उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें
▪︎ दान: गुड़ और गेहूं
▪︎ शुभ समय: प्रातः 10:30 से 12:00 बजे

🕉️ आज का राशिफल

🕉️ राशिफल 11 दिसंबर 2026

“11 जनवरी 2026 का राशिफल: तुला राशि में चंद्रमा, रिश्तों और संतुलन की परीक्षा का दिन”

♈ मेष
आज समझदारी से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। व्यापार में विकास के संकेत हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ और मित्रों से मुलाकात होगी।
♉ वृषभ
टीमवर्क से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर में फिजूल खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी से बहस संभव है, वाणी पर संयम रखें।
♊ मिथुन
काम की गति थोड़ी धीमी लेकिन सही रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य संभव है। बुजुर्गों की सलाह से धन लाभ होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
♋ कर्क
परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्थायी संपत्ति से लाभ और जीवनसाथी के साथ खरीदारी के योग हैं।

♌ सिंह
कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। यात्रा सुखद रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ, वाहन सुख और गुप्त धन के संकेत हैं। बाहरी लोगों से भी सहयोग मिलेगा।
♍ कन्या
प्रेम संबंधों में उलझन रह सकती है। कार्य धीमा चलेगा और आर्थिक स्थिति अस्थिर रह सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव संभव। यात्रा और उधार देने से बचें।
♎ तुला
रिश्तों में थकान महसूस हो सकती है। अंधा भरोसा नुकसानदेह रहेगा। व्यापार में लक्ष्य पाना कठिन होगा। जीवनसाथी से अनबन और आर्थिक गड़बड़ी के योग हैं।
♏ वृश्चिक
लगातार मेहनत आज लाभ दिलाएगी। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार और जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे।

♐ धनु
करियर उम्मीद से कम गति पकड़ेगा। व्यापार में गड़बड़ी के संकेत हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है। जीवनसाथी से बहस संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें, धन हानि हो सकती है।
♑ मकर
व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। सोचे से बेहतर परिणाम आएंगे। पुराना रुका धन मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता, घर पर मेहमान और मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।
♒ कुंभ
व्यापार सामान्य रहेगा। धन मामलों में अस्थिरता रह सकती है। आपकी बातों से परिवार में मनमुटाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में कलह और बाहरी हस्तक्षेप से अशांति के योग हैं।
♓ मीन
पैसों के मामले सामान्य रहेंगे। व्यापार में नया काम शुरू हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता और दांपत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी।

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!