सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

Newsleaders : इंदौर दूषित जल आपूर्ति मामला,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, प्रभारी उपयंत्री बर्खास्त, 3 अधिकारी निलंबित

0

Newsleaders : इंदौर दूषित जल आपूर्ति मामला,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, प्रभारी उपयंत्री बर्खास्त, 3 अधिकारी निलंबित

न्यूज लीडर्स : इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति से नागरिकों के संक्रमित होने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसामान्य का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। लापरवाही सामने आने पर जोन क्रमांक–4 के जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री एवं प्रभारी सहायक यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं प्रभारी उपयंत्री को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह घटना बेहद संवेदनशील है और आम नागरिकों के जीवन से जुड़ी हुई है। ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना आवश्यक है। इसी क्रम में मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक जांच समिति का गठन भी कर दिया गया है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

सरकार की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि जल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर कोताही पाए जाने पर कठोर निर्णय लिए जाएंगे। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!