सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ...

Newsleaders : प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव निर्वाचन, जानिए बड़वानी खरगोन जिले सहित कहा हो रहे उपचुनाव, तैयारियों की हुई समीक्षा

0

Newsleaders : प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव निर्वाचन, जानिए बड़वानी खरगोन जिले सहित कहा हो रहे उपचुनाव, तैयारियों की हुई समीक्षा

भोपाल : न्यूज लीडर्स

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री दीपक सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियाँ समयसीमा के भीतर पूर्ण करें, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी रहे।

“उप निर्वाचन के लिए मतदान 29 दिसम्बर को होगा नगरीय निकायों में 2 अध्यक्ष, 8 पार्षद के साथ ही 4 जिला पंचायत, 14 जनपद सदस्य, 67 सरपंच और 3872 पंच पदों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे”

श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के चुनाव दलीय आधार पर होते हैं, इसलिए राजनीतिक दलों को सभी आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाए और निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, तथा शनिवार को भी नामांकन पत्र लेने के निर्देश दिए।

●》उप निर्वाचन कार्यक्रम.》》

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार—
• नामांकन शुरू: 8 दिसम्बर 2025
• नामांकन की अंतिम तिथि: 15 दिसम्बर
• जांच: 16 दिसम्बर
• नाम वापसी: 18 दिसम्बर
• मतदान: 29 दिसम्बर (नगर निकाय: 7 AM–5 PM, पंचायत: 7 AM–3 PM)
• नगरीय निकाय मतगणना: 31 दिसम्बर
• पंचायत मतगणना:
• पंच पद: मतदान के तुरंत बाद
• सरपंच/जनपद/जिला पंचायत EVM मतगणना: 2 जनवरी
• जिला पंचायत व पंच पद परिणाम: 5 जनवरी 2026

●》कहां-कहां होगा उप निर्वाचन.》》

नगरीय निकाय में:
• 2 अध्यक्ष पद — मझौली (सीधी), सेमरिया (रीवा)
• 8 पार्षद पद — सिंगरौली वार्ड 34, मण्डला वार्ड 8, लहार वार्ड 5, मौ वार्ड 4, मेहगांव वार्ड 5, आलमपुर वार्ड 13, सतवास वार्ड 9, पानसेमल वार्ड 2
◇ पंचायतों में:
• 4 जिला पंचायत सदस्य
• 14 जनपद सदस्य
• 67 सरपंच
• 3872 पंच पद
बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी और सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!