सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा...

Newsleaders : बड़वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सत्यापन

0


Newsleaders : बड़वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू,बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सत्यापन

न्यूज लीडर्स : बड़वानी


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बड़वानी जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी। पहले दिन बीएलओ को गणना पत्रक वितरित कर प्रशिक्षण दिया गया। अब बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी अपडेट करेंगे।

बीएलओ के पास प्री-प्रिंटेड एन्यूमरेशन फॉर्म होगा, जिसमें मतदाता सूची 2025 के अनुसार नाम, पता और इपीक नंबर दर्ज रहेंगे। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस फॉर्म की जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचकर पुष्टि करें।

यदि परिवार में कोई सदस्य 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष का हो गया है, तो उसका नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा जाएगा। वहीं, जिनका निधन हो चुका है या वे अन्यत्र चले गए हैं, उनके नाम हटाने की प्रक्रिया भी की जाएगी।

प्रत्येक घर में बीएलओ गणना पत्रक की दो प्रतियां देंगे — एक मतदाता अपने पास रखेगा, जबकि दूसरी प्रतिलिपि बीएलओ को दी जाएगी। इस दौरान किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होगी।

जिले में 10 लाख 94 हजार 411 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से सेन्धवा में 2,91,259, राजपुर में 2,55,987, पानसेमल में 2,64,175 और बड़वानी में 2,82,990 मतदाता शामिल हैं। सर्वे के लिए कुल 1227 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!