सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल

Newsleaders : कैसा रहेगा 12 अक्टूबर 2025 रविवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

0

Newsleaders : कैसा रहेगा 12 अक्टूबर 2025 रविवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

12 अक्टूबर राशिफल: तुला को व्यापार में नया पार्टनर, मकर को सरकारी काम में सफलता, मेष रहे सावधान”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का पंचांग

संवत – 2082, मास – कार्तिक, पक्ष – कृष्ण, तिथि – षष्ठी 14:16 बजे तक, बाद में सप्तमी, वार – रविवार, नक्षत्र – मृगशिरा 13:35 बजे तक, बाद में आर्द्रा, योग – वरियान 10:35 बजे तक, बाद में परिध, करण – वनिज 14:16 बजे तक, बाद में विष्टि, चंद्रमा – मिथुन राशि पर

🔯 आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर और चुनौतियां दोनों हैं, कन्या राशि को मिलेगा लाभ, सिंह को रहना होगा सतर्क, जानिए आज आपका भाग्य क्या कहता है.

♈ मेष:

आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। सोच-समझकर निर्णय लें, धन हानि से बचें।

♉ वृषभ:

आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह लाभप्रद रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। पारिवारिक माहौल प्रसन्न रहेगा।

♊ मिथुन:

व्यापार को स्थिर रखने के लिए धन उधार लेना पड़ सकता है। मानसिक बेचैनी रहेगी। परिवार में हल्के मतभेद संभव हैं, पर शाम तक स्थिति सामान्य होगी।

♋ कर्क:

लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आर्थिक सुधार के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। छोटी यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

♌ सिंह:

कार्यस्थल पर विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े भाई से विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा वापस न मिलने की संभावना है। सतर्क रहें।

♍ कन्या:

नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। निश्चित लाभ के योग हैं। जीवनसाथी की तबियत में सुधार होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

♎ तुला:

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नया साझेदार मिल सकता है। छोटी यात्रा संभव है। अपने लोगों का सहयोग हर कार्य में लाभ देगा।

♏ वृश्चिक:

भाग्य आज कमजोर रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं पर आर्थिक हानि की आशंका है। पुत्र से मतभेद या निराशा संभव है।

♐ धनु:

फालतू खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से विवाद संभव है। जो कार्य बन रहे थे, वे अटक सकते हैं। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

♑ मकर:

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा।

♒ कुम्भ:

कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मी से वाद-विवाद संभव है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा नुकसान होगा। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।

♓ मीन:

व्यापार में नए अनुबंध से नुकसान हो सकता है। परिजनों से मतभेद संभव हैं। धन हानि की आशंका है, निवेश से बचें।

अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!