सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग

Newsleaders : कैसा रहेगा 08 अक्टूबर 2025, बुधवार राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

🕉️ NEWS Leaders : कैसा रहेगा 08 अक्टूबर 2025, बुधवार राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“सिंह और मिथुन को लाभ, वृषभ और मीन रहें सावधान”

🕉️ न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🌟 आज का पंचांग 🌟

🕉️ पंचांग विवरण:
संवत: 2082 | मास: कार्तिक | पक्ष: कृष्ण, तिथि: द्वितीया 26:31 बजे तक, वार: बुधवार, नक्षत्र: अश्विनी 22:43 बजे तक, बाद में भरणी, योग: हर्षण 25:31 बजे तक, करण: तैतिल 16:07 बजे तक, बाद में गर, चंद्रमा: मेष राशि पर

🌟 आज का राशिफल 🌟

“किसके भाग्य का सितारा चमकेगा और कौन रहेगा सावधान? जानिए 08 अक्टूबर का राशिफल”

♈ मेष:
सफलता आपके पक्ष में रहेगी। व्यापार में लाभ और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य संभव।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएँ।
♉ वृषभ:
आर्थिक नुकसान के योग हैं। व्यापारिक निर्णय सावधानी से लें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, शत्रु पक्ष हावी रहेगा।
उपाय: माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
♊ मिथुन:
आय के नए साधन बनेंगे। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
♋ कर्क:
व्यवसाय में लाभ के योग हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव। भूमि या भवन का सौदा शुभ रहेगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
♌ सिंह:
धार्मिक यात्रा के योग हैं। भाग्य साथ देगा, अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में भी लाभ की स्थिति रहेगी।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
♍ कन्या:
स्वास्थ्य में गिरावट संभव, मन उदास रहेगा। घर में तनाव या विवाद संभव है। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय: हरे कपड़े में मूंग बांधकर मंदिर में दान करें।

♎ तुला:
योजनाओं की सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार।
उपाय: तुलसी पौधे में जल अर्पित करें।
♏ वृश्चिक:
गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी। मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है। मामा पक्ष से विवाद संभव।
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
♐ धनु:
जल्दबाजी नुकसानदायक साबित हो सकती है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार और आर्थिक स्थिति कमजोर।
उपाय: पीपल के वृक्ष में दीप जलाएँ।
♑ मकर:
माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में तनावपूर्ण माहौल। आर्थिक नुकसान और संपत्ति हानि संभव।
उपाय: चावल का दान करें।
♒ कुम्भ:
परिवार के साथ यात्रा संभव। मनोरंजन और आनंद का दिन रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, व्यापार में उन्नति के योग।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
♓ मीन:
परिवार के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में समस्या। आर्थिक नुकसान और कार्यों में विलंब के योग। व्यापार में समय प्रतिकूल।
उपाय: मछलियों को आटा की गोलियाँ डालें।

अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!