जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की गई वाहनों की चेकिंग
बड़वानी : न्यूज लीडर्स
जिला परिवहन अधिकारी बड़वानी द्वारा 22 एवं 23 सितम्बर को वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ओव्हरलोडिंग एवं अपूर्ण दस्तावेज पाये जाने वाले 31 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 47 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। चेकिंग के दौरान वाहनों में फर्स्ट एण्ड बाक्स एवं अग्निशम यंत्र, परमिट, फिटनेस, बीमा एवं पीयूसी चेक किये गये।
