सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

NEWS Leaders : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा जल्द दौड़ेंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

0

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा जल्द दौड़ेंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

न्यूज लीडर्स : विशेष

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा जल्द दौड़ेंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दो वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ियां जल्द ही शुरू की जाएंगी। उन्‍होंने कल नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पहली ट्रेन ने सभी परीक्षण और ट्रायल रन पास कर लिए है। श्री वैष्‍णव ने बताया कि दूसरी ट्रेन का अगले महीने के मध्य तक परीक्षण पूरे कर लेने की संभावना है। उन्होंने कहा कि रात भर की यात्रा के दौरान नियमित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए दोनों तरफ से इन रेलगाड़ियों को एक साथ शुरू करना होगा। इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थि‍त थे।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को इंटीग्रल कोच फ़ैक्टरी में तैयार किया गया है, जिसमें 16 कोच होंगे। यात्रियों को इस ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर में सफर करने की सुविधा मिलेगी। यह रेलगाड़ी 1,128 यात्रियों को ले जा सकेगी और इसकी अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

रेल मंत्री ने आगामी त्योहारों के दौरान 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि 10,000 रेलगाड़ियों को अधिसूचित कर दिया गया है और 150 पूरी तरह से अनारक्षित ट्रेनों को अंतिम क्षणों में तुरंत परिचालन के लिए तैयार रखा जाएगा।

मंत्री ने पंजाब में रेलवे परियोजनाओं की जानकारी भी दी। उन्‍होंने बताया कि आगामी 18 किलोमीटर लंबी राजपुरा-मोहाली लाइन इस क्षेत्र को अंबाला-अमृतसर मुख्य लाइन के सबसे छोटे मार्ग के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!