सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

NEWS Leaders : धार्मिक जुलूस के दौरान तार खुले न रखें, हाईटेंशन लाइनों से दूरी बनाएं रखें

0

धार्मिक जुलूस के दौरान तार खुले न रखें, हाईटेंशन लाइनों से दूरी बनाएं रखें

भोपाल : न्यूज लीडर्स

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि धार्मिक जुलूस के  दौरान बिजली के तार खुले न रखें, साथ ही हाईटेंशन लाइनों से पर्याप्‍त दूरी बनाएं रखें। श्री तोमर ने करेंट से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्‍यान रखने की अपील की है।

मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि नवरात्रि का त्‍यौहार चल रहा है और जगह-जगह झांकियां सजाई गई हैं। बड़े-बड़े पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं विराजमान हैं। पंडालों में रोशनी के लिए अस्‍थाई कनेक्‍शन लेकर व्‍यवस्‍थाएं भी की गई हैं। बिजली के तार खुले छोड़ने अथवा जगह-जगह ज्‍वाइंट होने पर करंट लगने का खतरा बना रहता है। बिजली के तारों को खुले न छोड़ें, बच्‍चों की पहुंच से दूर रखें तथा इंशुलेटेड तार का ही उपयोग करें। इसी तरह जुलूस के दौरान भी झांकी में रोशनी करने के लिए लगाए गए बिजली के तार तथा अन्‍य उपकरणों को मानव की पहुंच से दूर रखें ताकि करंट से किसी तरह की कोई दुर्घटना घटित न होने पाए।

अपील की गई है कि हाथ ठेले पर या बड़े वाहन पर झांकी निकालने के दौरान बिजली के खबों, तार तथा हाईटेंशन लाइनों से दूरी बनाएं रखें। जरूरत पड़ने पर बांस अथवा लकड़ी के सहारे से बिजली के तार को हटाएं और उन्‍हें हाथ से हटाने की जोखिम न लें।

विद्युत लाइनों /ट्रांसफार्मरों एवं उपकरणों के साथ छेड़छाड़ न करें तथा सुरक्षित दूरी बनायें रखें। कही भी बिजली के तार टूटे होने पर इसकी सूचना तत्काल कॉल सेंटर के टोल फ्री नं. 1912 पर / उपाय एप एवं समीप के वितरण केन्द्र कार्यालय में देने का भी आग्रह किया गया है। उन्होंने जमीन पर पड़े तारों को छूने या स्पर्श करने की गलती न करने साथ ही पार करने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान विद्युत खम्बे/स्टेज के पास के अलावा पानी भराव वाले स्थान से निकलने की जल्दी नहीं करने की समझाइश दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!