NEWS Leaders : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने निवाली में किया छात्रावास भवन का शिलान्यास
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने निवाली में किया छात्रावास भवन का शिलान्यास
बड़वानी : न्यूज लीडर्स
कस्तूरबा गांधी नेशनल ट्रस्ट के निवाली स्थित प्रांगण में 220 लड़कियों के लिए एक छात्रावास भवन का शिलान्यास राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि इस छात्रावास को बनाने के लिए सारा संसाधन एसबीआई फाउंडेशन के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।इससे क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त होकर बेटिया अपने देश, प्रदेश एवं माता-पिता का नाम रोशन करेगी।

इस समारोह में श्री रविद्र आर पाटिल, महाप्रबंधक (आरक्षण सेल) भी शामिल थे और उन्होंने कहा कि एसबीआई हमेशा से समाज के वंचित समुदाय को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रयत्नरत रहा है और छात्रावास का निर्माण भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है।

समारोह में बोलते हुए एसबीआई फाउंडेशन के प्रेसिडेंट श्री जगरनाथ साहू ने कहा की उनकी संस्था हमेशा ही समाज में हाशिये पर रह रहे लोगों के साथ खड़ी है और उनका मानना है की शिक्षा में निवेश किसी भी समाज के बेहतर भविष्य में निवेश है। एसबीआई, इंदौर में पदस्थापित उपमहाप्रबंधक श्री बिजय कुमार शामल ने विश्वास जताया की इस कदम से इस क्षेत्र में छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस छात्रावास को बनाने की ज़िम्मेदारी ऐडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइज़ेशन को दी गई है जो शिक्षा की क्षेत्र में पिछले पच्चीस सालों से काम कर रही है।

ऐडेंट के डायरेक्टर श्री कुमार रणबीर ने यह उम्मीद ज़ाहिर की इस छात्रावास के बन जाने से छात्राओं के बीच एक नया उत्साह और जोश पैदा होगा जो उनकी शिक्षा को भी बहुत गहरे स्तर पर प्रभावित कर उसे नयी उचाइयों तक ले जाएगा। कस्तूरबा गांधी नेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री करुणाकरण त्रिवेदी ने एसबीआई फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस छात्रावास के बन जाने से छात्राओं को अपनी शिक्षा जारी रखने में सहायता मिलेगी और वह अपने सपनों को साकार कर समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी।

संस्था की और से बोलते हुए सुश्री पुष्पा बहन ने कहा उनका विश्वास है की इस भवन के निर्माण से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पहलू रहा छात्रावास कीं छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम जहां उन्होंने अपने मोहक नृत्य और संगीत से उपस्थित सारे लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने करतल ध्वनि से कार्यक्रम का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में एसबीआई फाउंडेशन की ओर से इस्पिता चौधरी, प्रवीण कुमार भी शामिल हुए।
