सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान

NEWS Leaders : 17 सिंतबर को बदनावर जिला धार मे होगा प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

0

NEWS Leaders : 17 सिंतबर को बदनावर जिला धार मे होगा प्रधानमंत्री श्री मोदी का आगमन, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल : न्यूज लीडर्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बदनावर जिला धार में 17 सितंबर को आगमन को लेकर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने शुक्रवार को मंत्रालय में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में प्रधानमंत्री के मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम अनुसार न्यू ब्लु बुक अनुसार सुरक्षा को लेकर निर्देश-दिये गये। बैठक में स्वागतकर्ताओं की सूची, हेलीपेड की व्यवस्था, फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस एवं फ्यूल की व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, मंच व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, अस्पताल व्यवस्था, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी व्यवस्था और मीडिया पास पर चर्चा की गयी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णबाल, श्री संजय कुमार शुक्ल, श्री शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव श्री सुखवीर सिंह, श्री संदीप यादव, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक सिंह, आयुक्त जनसंपर्क श्री दीपक सक्सेना पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना उपस्थित थे। इंदौर पुलिस कमिश्नर एवं कलेक्टर जिला धार वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!